फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Saluted the martyrs of Pulwama, celebrated Valentine's Day as Couple's Day to give a message to the youth.

इंदौर: पुलवामा के शहीदों को नमन किया, युवाओं को संदेश देने दंपति दिवस के रूप में मनाया वैलेंटाइन डे

Mon, 14 Feb 2022 03:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 03:07 PM IST
सार

इंदौर में कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग परिवार ने 14 फरवरी को दंपति दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कई दंपतियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान भी किया गया।
 

विज्ञापन
Indore: Saluted the martyrs of Pulwama, celebrated Valentine's Day as Couple's Day to give a message to the youth.
वैलेंटाइन डे को दंपति दिवस के रूप में मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग परिवार ने 14 फरवरी को दंपति दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कई दंपतियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन


कृष्णा मिश्रा गुरुजी ने बताया कि दंपति दिवस के माध्यम से हम आज के उन युवाओं को संदेश देना चाहते हैं, जो लाल गुलाब देकर अपना वेलेंटाइन डे मना रहे हैं। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि जब आप पति पत्नी बनें, तब इनको अपना आदर्श मानें। जरा-जरा सी बातों को दिल से लगाकर दांपत्य रिश्ते कमजोर ना करें।
विज्ञापन

Indore: Saluted the martyrs of Pulwama, celebrated Valentine's Day as Couple's Day to give a message to the youth.
अलग-अलग क्षेत्रों में दंपतियों का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को इंदौर में कृष्णा मिश्रा गुरुजी द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में दंपतियों का स्वागत किया गया। हरिनारायण दीक्षित (89) और उषा दीक्षित (87) ने अपने दांपत्य जीवन के 70 साल पूरे कर लिए। सम्मान पर उन्होंने कहा कि इस उम्र में एक-दूसरे को हार पहनाया, पुरानी यादें ताजा हो गईं। खुशहाल वैवाहिक जीवन के 62 साल पूरे कर चुके बलिराम-विमल मोरे ने कहा कि बड़ा अच्छा लगा कि वेलेंटाइन डे को एक नया रूप दिया गया। वहीं 45 वर्षीय आलोक गोहर ने 20 साल पहले प्रियंका गोहर के साथ अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की थी। सम्मान पर उन्होंने युवाओं को सीख देते हुए बताया कि सफल दांपत्य जीवन के लिए पति-पत्नी में आपसी तालमेल की जरूरत होती है।

बताया गया कि इस दौरान इंदौर के अलावा पुणे, बंगलुरू, फरीदाबाद, दिल्ली, चंडीगढ़ के साथ ही दुबई, स्वीडन, मलेशिया, अमेरिका में भी दंपति दिवस मनाया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed