फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Rumors were spread to give time to the family - bombs have been placed in the train, due to this the train was late, two accused arrested

Indore News: परिवार को समय देने के लिए फैलाते थे अफवाह-ट्रेन में रखा है बम, इस कारण ट्रेन होती थी लेट, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 06:05 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 21 May 2022 06:05 PM IST
सार

इंदौर जीआरपी ने दो ऐसे आरोपियों को पकड़ा है जो ट्रेन में बम रखे होने की अफवाह फैलाते थे। इसके लिए बाकायदा ट्वीट करते थे। वजह यह थी कि दोनों आरोपी काम के कारण परिवार को समय नहीं दे पाते थे, इस कारण अफवाह फैलाकर ट्रेन लेट करवाते थे। 

विज्ञापन
Indore: Rumors were spread to give time to the family - bombs have been placed in the train, due to this the train was late, two accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मिलन और प्रमोद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रेन में बम की सूचना संबंधी ट्वीट करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही निजी कंपनी के सफाई कर्मचारी हैं और ट्रेन में सफाई का काम करते हैं। ट्रेन को लेट करने के लिए आरोपियों ने बम की अफवाह फैलाई थी ताकि वे परिवार को समय दे सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस को 18 मई को ट्वीटर के माध्यम से सूचना मिली थी कि उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस के किसी कोच में अज्ञात व्यक्ति ने चेन पुलिंग कर बम रख दिया है। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ, सिटी पुलिस की टीम, डाग स्क्वाड व बीडीडीएस की टीम ने चेकिंग करते हुए ट्रेन में सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान गाड़ी में से किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इस पर सायबर यूनिट के माध्यम से ट्वीटर कंपनी से जानकारी ली गई तो ट्वीटर हैंडल मिलन रजक के नाम से होना पाया गया। इसके बाद उसकी लोकेशन निकाली गई तो वह ट्रेन में मिली। सर्चिंग कर उसे पुलिस ने ट्रेन में एक कोच से हिरासत में लिया। पूछताछ में रजक ने बताया कि दोस्त प्रमोद माली ने उसके मोबाइल से ट्वीट किया था। इस पर ट्रेन में से ही प्रमोद को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों सफाई कर्मचारी हैं और ट्रेन में सफाई का काम करते हैं। दोनों के मोबाइल पुलिस ने जब्त किए। आरोपी पिछले दस दिन से सूरत, गुजरात, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, बांद्रा, महाराष्ट्र क्षेत्र में ट्रेन में बम की झूठी सूचना रेल मंत्रालय व आरपीएफ को दे रहे थे। तीन राज्यों की पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही थी। 11 मई को भी आरोपियों ने गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस में रतलाम स्टेशन पर बम होने की झूठी सूचना ट्वीट कर दी थी। तब भी करीब डेढ़ घंटे ट्रेन लेट हुई थी। अगले दिन मिलन रजक के बारे में फोटो सहित जानकारी पुलिस के पास आ गई थी। उसकी लोकेशन महाराष्ट्र आने से पुलिस उस तक पहुंच नहीं पाई लेकिन उज्जैन में जैसे ही उसके फिर से ट्रेन में बम रखने का झूठा ट्वीट किया पुलिस ने उसे पांच मिनट में ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एक दिन भी नहीं मिलती है छुट्टी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पूरे सप्ताह काम करते हैं, उन्हें छुट्टी नहीं दी जाती है। एक से दूसरी ट्रेन में सफाई के लिए काम पर लगा दिया जाता है। इस वजह से वह परिवार को समय नहीं दे पा रहा था। तीन-चार दिन पहले ही प्रमोद की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। अफवाह फैलाकर आरोपी गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन को लेट कर देते थे और इसके दो घंटे बाद वाली पश्चिम एक्सप्रेस में उन्हें ड्यूटी से राहत मिल जाती थी। अगले दिन शाम को सात बजे उनकी ड्यूटी लगती। इस तरह दिन के समय वे परिवार के साथ में रहते थे। प्रमोद शिवाजी नगर मुंबई और मिलन रजक सुभाष नगर सांताक्रूज ईस्ट मुंबई में रहता है। प्रमोद मूलत: बनारस (उप्र) का रहने वाला है जबकि मिलन कोलकाता का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 177, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed