{"_id":"5d40351f8ebc3e6cc050529b","slug":"indore-retired-woman-police-officer-dsp-beaten-by-sub-inspector-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: सेवानिवृत महिला पुलिस अफसर को सब इंस्पेक्टर बहू ने पीटा और दांत से काटा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: सेवानिवृत महिला पुलिस अफसर को सब इंस्पेक्टर बहू ने पीटा और दांत से काटा, मामला दर्ज
Tue, 30 Jul 2019 05:46 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 30 Jul 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
घरेलू हिंसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश पुलिस की एक सेवानिवृत महिला अफसर ने सोमवार को आरोप लगाया कि उसकी सब इंस्पेक्टर बहू ने पारिवारिक विवाद में उसके साथ मारपीट की और उसे दांतों से काटकर घायल कर दिया।
उधर, सब इंस्पेक्टर ने अपनी सास और ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एक-दूसरे की रिपोर्ट पर आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने संवाददाताओं को बताया कि लसूड़िया क्षेत्र में रहने वाली सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रभा सिंह चौहान की रिपोर्ट पर सब इंस्पेक्टर श्रद्धा सिंह पंवार के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 323 (मारपीट), 294 (गाली-गलौज) और अन्य संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर सेवानिवृत्त डीएसपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 498-ए (किसी स्त्री के पति या पति के नातेदार द्वारा स्त्री के प्रति क्रूरता) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कुरैशी ने कहा कि आरोपों की जांच के बाद दोनों मामलों में उचित कदम उठाए जाएंगे। पुलिस में उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि बाणगंगा पुलिस थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर श्रद्धा सिंह पंवार और उसके पति अभिषेक के बीच पारिवारिक कलह चल रही है। सब इंस्पेक्टर ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है।
इस बीच, सेवानिवृत्त डीएसपी प्रभा सिंह चौहान ने मीडिया को अपने घाव दिखाते हुए कहा कि मेरी सब इंस्पेक्टर बहू श्रद्धा रविवार देर रात दरवाजा खटखटाकर मेरे घर में घुसी। उसने मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मुझे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। मेरी बहू ने दांतों से मुझे हाथों पर काटा। इस दौरान मेरी बहू के साथ उसकी मां और बहन भी थी। चौहान ने आरोप लगाया कि उनकी सब इंस्पेक्टर बहू और उसके रिश्तेदारों ने उनकी गर्भवती बेटी के साथ भी मारपीट की।