फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Indore Private firm absconds with lakhs of rupee from farmers after contract farming in betul

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग: बैतूल के 97 किसानों से एक साथ ठगी, कृषि मंत्री बोले- होगी कार्रवाई

Fri, 12 Feb 2021 09:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 12 Feb 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Indore Private firm absconds with lakhs of rupee from farmers after contract farming in betul
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री - फोटो : ANI

नए कृषि कानूनों में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की बात की गई है और सरकार ने इसके कई फायदे भी गिनवाए, लेकिन मध्यप्रदेश के बैतूल से इसके उलट खबर आई है। दरअसल, इंदौर की एक प्राइवेट फर्म ने बैतूल के 97 किसानों से धोखाधड़ी कर उनके पैसे लेकर चंपत हो गई।

विज्ञापन


कृषि विभाग के निर्देशक के.पी. भगत ने इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हमारी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं आया। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी। कंपनी की संपत्ति कुर्क करके किसानों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


क्या है मामला
किसानों के अनुसार उन्होंने बागवानी विभाग की सिफारिश पर कंपनी के साथ 2018 में सहजन की खेती को लेकर एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था। कॉन्ट्रैक्ट के तहत पौधारोपण के वक्त किसानों को प्रति एकड़ 20 हज़ार रुपए का भुगतान करना था,  किसानों ने दो एकड़ जमीन के 40 हजार रुपये जमा करवाए। कंपनी ने शुरुआत में पौधे, उपज और तकनीकी जानकारी को लेकर आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन किसानों को पौधे नहीं मिले तो उन्होंने 17 दिसंबर 2019 को पहली बार जिला कलेक्टर को मामले की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने कई शिकायतें की, लेकिन शिकायतों का कुछ नहीं हुआ।

राज्य में दो हजार हेक्टेयर जमीन माफिया से मुक्त कराई गई: चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दावा किया कि प्रदेश में भू माफियाओं द्वारा कब्जा की गई दस हजार करोड़ रुपये कीमत की लगभग 2,000 हेक्टेयर भूमि को प्रदेश सरकार द्वारा मुक्त कराया गया है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, चौहान ने कहा कि प्रदेश में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। जिन कंपनियों ने लोगों को ठगा ऐसी फर्मों को निवेशकों की जमा राशि लौटाने के लिए मजबूर किया गया।


उन्होंने कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों से कहा कि माफियाओं के खिलाफ एक अभियान के दौरान लगभग दस हजार करोड़ रुपये कीमत की दो हजार हेक्टेयर भूमि को 1,271 लोगों के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि चिटफंड कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी के जरिये लोगों से हड़पे गये 800 करोड़ रुपये लगभग 50,000 जमाकर्ताओं को वापस कराये गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed