{"_id":"61b8852904ba660ebd41ed02","slug":"indore-pretending-to-hang-on-the-noose-to-upload-a-video-on-instagram-suddenly-the-stool-slipped-and-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: इंस्टाग्राम के लिए फंदे पर लटकने का कर रहा था नाटक, स्टूल फिसला और लग गई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: इंस्टाग्राम के लिए फंदे पर लटकने का कर रहा था नाटक, स्टूल फिसला और लग गई फांसी
Tue, 14 Dec 2021 06:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 14 Dec 2021 06:08 PM IST
सार
इंदौर में मौत का नाटक जानलेवा बन गया। इंस्टाग्राम वीडियो की लत ने ऐसा कहर बरपाया कि किशोर की जान ही चली गई। वह दूसरों को बता रहा था कि फंदे पर कैसे लटकते हैं, लेकिन जरा सी चूक हुई, स्टूल फिसला और उसे फांसी लग गई।
विज्ञापन
मृतक आदित्य।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह खबर पढ़कर आप चौंक जाएंगे। इंस्टाग्राम वीडियो की लत ने ऐसा कहर बरपाया कि 16 साल के लड़के की जान ही चली गई। वह लोगों को बता रहा था कि फंदे पर कैसे लटकते हैं लेकिन जरा सी चूक हुई, स्टूल फिसला और उसे फांसी लग गई।
मामला इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के लाहिया कॉलोनी का है। यहां आदित्य पिता देवीलाल नायक (16) की फांसी लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आदित्य कक्षा दसवीं में पढ़ता था। उसे वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का शौक था। अलग-अलग तरह के वीडियो बनाकर वह अपलोड करता था। मंगलवार को उसने आसपास के बच्चों को बुलाया और कहा कि सुसाइड का वीडियो बनाना। इसके लिए उसने छत पर लगी बल्ली से फंदा बनाया और नीचे स्टूल रखा। स्टूल पर चढ़कर गले में फंदा डाला और लटकने का नाटक करने लगा। कुछ देर वह लटका और अचानक स्टूल फिसल गया।
स्टूल फिसलते ही वीडियो बना रहे बच्चे भाग गए और आदित्य लटकता रह गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त आदित्य घर में अकेला था। माता-पिता शादी में बाहर गए थे और छोटा भाई कोचिंग गया था। कुछ देर बाद जब छोटा भाई राजदीप लौटा तो भाई को फंदे पर लटकता देख घबरा गया। आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। फंदे से भाई को उतारा और नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के बच्चों से पूछताछ में फांसी लगाकर वीडियो बनाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आदित्य का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की है।