{"_id":"61b87a6d63e6c808381cc74c","slug":"indore-police-started-operation-prahar-to-destroy-drug-trade-released-narco-helpline-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: नशे का कारोबार ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन प्रहार, जारी किया नार्को हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: नशे का कारोबार ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन प्रहार, जारी किया नार्को हेल्पलाइन नंबर
Tue, 14 Dec 2021 05:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 14 Dec 2021 05:58 PM IST
सार
नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार शुरू किया है। इसका मकसद यही है कि नशे के कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। पुलिस ने इसके लिए नार्को हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार शुरू किया है। इसका मकसद यही है कि नशे के कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। पुलिस ने इसके लिए नार्को हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इसे क्राइम ब्रांच के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
दरअसल कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद इंदौर में अब अपराधों की रोकथाम के लिए सख्ती की जा रही है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने इस संबंध में बैठक लेकर निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करना पहली प्राथमिकता है। सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश भी दिए थे और पुलिस ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया था। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में नार्को हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। इसे क्राइम ब्रांच इंदौर के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके तहत नशे के दुष्परिणाम एवं इसके कारण होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एवं नशे की खरीदी-बिक्री के जाल को ध्वस्त करने में आमजन का सहयोग प्राप्त होगा।
इस नंबर पर दी जा सकेगी सूचना
इंदौर पुलिस का नार्को हेल्पलाइन नंबर- 704910-8283 है। पुलिस ने बताया कि इस नंबर पर आम जनता द्वारा अवैध रूप से नशे की किसी भी प्रकार की गतिविधियों की सूचना इंदौर पुलिस को दी जा सकती है। सूचनाकर्ता का नाम व पहचान गोपनीय रखा जाएगा। उक्त हेल्पलाइन नंबर 24×7 सेवा में रहेगा, जिसके माध्यम से आम जनता नशे करने वाली चीजों की खरीदी-बिक्री एवं इससे संबंधित सूचनाएं किसी भी वक्त इंदौर पुलिस तक पहुंच सकती है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे इस अभियान में साथ दें ताकि इंदौर से नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके।