फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Police arrested the accused who robbed gold by killing a businessman, first fired at the police, surrendered when the police came into action

इंदौर: व्यापारी की हत्या कर सोना लूटने वाला गिरफ्तार, पहले पुलिस पर चलाई गोली, पुलिस एक्शन में आई तो कर दिया सरेंडर

Tue, 21 Dec 2021 08:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 08:36 PM IST
सार

सनावद में स्वर्ण व्यापारी की हत्या के मामले में देपालपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से  1 किलो 450 ग्राम के स्वर्ण आभूषण, एक पिस्टल, 5 कारतूस व बाइक जब्त की है। करीब 92 लाख का माल जब्त हुआ है।

विज्ञापन
Indore: Police arrested the accused who robbed gold by killing a businessman, first fired at the police, surrendered when the police came into action
आरोपी से जब्त सोने के आभूषण। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनावद में स्वर्ण व्यापारी की हत्या के मामले में देपालपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 450 ग्राम के स्वर्ण आभूषण, एक पिस्टल, 5 कारतूस व बाइक जब्त की गई है। करीब 92 लाख का माल जब्त हुआ है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस पर गोलियां भी चलाई थीं। पुलिस द्वारा बंदूक लोड करने पर उसने सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर को सनावद के स्वर्ण व्यापारी इबादुल्लाहक की अज्ञात बाइक सवार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश व्यापारी के पास से सोना लूटकर फरार हो गए थे। मूलतः पश्चिम बंगाल का इबादुल्लाहक उर्फ बबलू शेख सनावद में जेवर तराशने का काम करता था। घटना दिनांक को रात 11 बजे सोना लेकर जरदार चौक से सुभाष चौक स्थित घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाई और हत्या कर सोना लूट लिया। हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम बनाई थी। सोमवार रात को मुखबिर से सूचना मिली कि देपालपुर-बेटमा मार्ग स्थित ग्राम बरोदा पंथ में एक व्यक्ति सनावद सोना लूटकांड का संदिग्ध लग रहा है। वह बाइक पर बेग लेकर खड़ा है और किसी का इंतजार कर रहा है। थाना देपालपुर की टीम ग्राम बरोदा पंथ पहुंची तो उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी का नाम मनोज उर्फ मांगीलाल पिता भेरूलाल गतीजा (40) निवासी सज्जन मिल के पीछे बिरियाखेड़ी रतलाम है। व्यापारी की हत्या कर लूटा हुआ सोना बेग में था। पुलिस ने इसे जब्त किया। इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है। पिस्टल और बाइक भी बरामद की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देख चलाई गोली
आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ भी हुई। पुलिस को देख आरोपी ने गोलियां चलाई। जानकारी के मुताबिक टीम ने जब आरोपी की घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस ने बंदूकें लोड की तो उसने सरेंडर कर दिया। तलाशी लेने पर उसके पास बेग मिला जिसमें सोना रखा था। रात को आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की। इसमें उसने वारदात कुबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed