फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: On the pretext of marriage, the assistant bank manager was raped, also cheated forty lakh rupees

इंदौर: शादी का झांसा देकर असिस्टेंट बैंक मैनेजर से किया दुष्कर्म, चालीस लाख रुपये भी ठगे

Fri, 15 Apr 2022 04:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 04:30 PM IST
सार

असिस्टेंट बैंक मैनेजर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर पहले मंगेतर बनाया फिर लगातार रेप करता रहा। शादी की बात पर बहाना बना देता। इतना ही नहीं, महिला से आरोपी ने 40 लाख रुपये भी ठगे हैं। अब असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Indore: On the pretext of marriage, the assistant bank manager was raped, also cheated forty lakh rupees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने एक बार संचालक के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। असिस्टेंट बैंक मैनेजर का कहना है कि आरोपी ने उससे 40 लाख रुपये भी ठगे हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि 40 वर्षीय असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 2016 में पति से विवाद हो गया था। 2018 में उसका तलाक हो गया। उसका 10 साल का बेटा भी है। 2018 में आरोपी कौस्तुभ सिंगारे (36) कस्टमर के रूप में बैंक आता-जाता था। कौस्तुभ बार संचालक का बेटा है। बैंक में आने-जाने के दौरान दोनों की पहचान हुई और बातचीत होने लगी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कौस्तुभ ने शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद असिस्टेंट बैंक मैनेजर को अपने परिवार से भी मिलवाया। कौस्तुभ की मां ने भी शादी की रजामंदी देते हुए चांदी का सिक्का और अंगूठी पहना दी थी। कौस्तुभ ने इसके बाद महिला से शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। शादी की बात को वह बहाना बनाकर टाल देता।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि मामले की शिकायत पहले कमिश्नर को भी की थी। उसमें फिलहाल जांच चल रही है। महिला का आरोप है कि एक होटल में भी आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए थे। जहां उसके अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक फोटो भी ले लिए। आरोपी ने महिला से 40 लाख रुपये भी ठग लिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed