फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Notice issued to colonizers to provide justice to victims, orders to be present on December 9

इंदौर: पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कॉलोनाइजर्स को नोटिस जारी, 9 दिसंबर को उपस्थित रहने के आदेश

Mon, 06 Dec 2021 05:25 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 06 Dec 2021 05:25 PM IST
सार

पीड़तों को न्याय दिलाने के लिए कलेक्टर ने कुछ कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर 9 दिसंबर को उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। प्लॉट न मिलने की शिकायत लेकर पीडित अपर कलेक्टर के पास पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Indore: Notice issued to colonizers to provide justice to victims, orders to be present on December 9
कॉलोनाइजरों को जारी किया नोटिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुद के मकान की आस में कुछ लोगों ने संतोषी माता गृह निर्माण सहकारी संस्था द्वारा विकसित कॉलोनी में प्लॉट खरीदे लेकिन कॉलोनाइजरों ने उनको प्लॉट नहीं दिए। रजिस्ट्री के बाद दूसरों को प्लॉट बेच दिए। पीड़ित दर-दर भटक रहे थे। न्याय की आस लेकर कलेक्टर के पास पहंचे। कलेक्टर ने संज्ञान लिया और कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर 9 दिसंबर को उपस्थित होने के आदेश दिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संतोषी माता गृह निर्माण सहकारी संस्था द्वारा निर्मित कॉलोनी के भूखण्डधारियों नीलेश जैन, मांगीलाल जैन, अजिता कल्याणी व अन्य ने अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी कि संस्था के कर्ताधर्ता अश्विन मेहता ने कॉलोनी की 3.50 एकड़ भूमि अरुण डागरिया और चिराग शाह को बेची थी। इस जमीन पर पूर्व से ही लगभग 50 सदस्यों को भूखण्ड आवंटित किए जा चुके थे। कुछ भूखण्डों की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। अरुण डागरिया व चिराग शाह ने इस भूमि पर पुनः प्लॉट बेच दिए, जिससे पूर्व के भूखण्डधारी (जिन्हें संतोषी माता संस्था द्वारा प्लॉट दिए गए) एवं वर्तमान भूखण्डधारको (जिन्हें अरुण डागरिया व चिराग शाह द्वारा प्लॉट बेचे गए) के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके चलते हम परेशान हो रहे हैं। उक्त शिकायत पर त्वरित करवाई करते हुए अपर कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने अश्विन मेहता,अरुण डागरिया और चिराग शाह को नोटिस जारी कर तथ्यपरक उत्तर सहित 9 दिसंबर को दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed