फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Mobile number written before suicide - give the news of my death on this number, was saddened to leave my wife

Indore News: पत्नी की दूसरी शादी से दुखी पति ने की आत्महत्या, आधार कार्ड के पीछे नंबर लिख मौत की सूचना देने कहा

Thu, 02 Jun 2022 03:51 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 03:51 PM IST
सार

इंदौर के नेहरू नगर में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। इस कारण वह तनाव में था। संभवतः इसी के चलते उसने आत्महत्या की। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Indore News: Mobile number written before suicide - give the news of my death on this number, was saddened to leave my wife
मृतक उमेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घरेलू विवाद के चलते इंदौर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आधार कार्ड के पीछे एक नंबर लिखा। इसमें लिखा कि मेरी मौत के बाद इस नंबर पर मौत की खबर दे देना। पता चला है कि युवक का पत्नी से विवाद था। पत्नी ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी, इस कारण वह तनाव में था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना इंदौर के नेहरू नगर की है। यहां गली नंबर 5 में रहने वाले उमेश उर्फ मुन्ना पिता यशराज (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पिता काम से बाहर गए थे। दोपहर में वापस लौटे तो बेटे को फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मेरे मरने के बाद उक्त नंबर पर आत्महत्या की जानकारी दे दी जाए। यह नंबर मृतक की पत्नी का था।
विज्ञापन


परिवार ने बताया कि उमेश बड़नगर में दुकान पर काम करता था। करीब एक माह पहले पत्नी रेणु की दूसरी शादी की जानकारी मिली थी। इसके बाद से वह तनाव में था। वह बड़नगर से इंदौर आ गया। उसके बाद उसे लगातार नौकरी पर आने के लिये कॉल आते रहे, लेकिन वह वापस नहीं गया। उमेश के परिवार में उसका एक बड़ा और एक छोटा भाई व बहन है। सभी एक ही घर में साथ में रहते थे। पुलिस ने बताया कि रेणु के माता-पिता उज्जैन के रहने वाले थे। उमेश से उसकी शादी 2018 में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही 2019 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पत्नी वापस नहीं आई। 2020 में रेणु ने उमेश पर घरेलू हिंसा का केस लगा दिया था। जिसके बाद से दोनों की दूरी और बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed