{"_id":"61c5b34f94d2ec15956cbae8","slug":"indore-news-indore-sharjah-flight-to-start-operations-in-march-2022-scindia-informs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore to Sharjah Flight: इंदौर से शारजाह के लिए शुरू होगी फ्लाइट, जानिए क्या कहा केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore to Sharjah Flight: इंदौर से शारजाह के लिए शुरू होगी फ्लाइट, जानिए क्या कहा केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने
Fri, 24 Dec 2021 05:47 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 24 Dec 2021 05:47 PM IST
सार
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इंदौर से शारजाह की सीधी फ्लाइट 27 मार्च 2022 को शुरू होगी। यह फ्लाइट 20 दिसंबर 2021 से शुरू होनी थी, पर बुकिंग शुरू न होने से फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई थी।
विज्ञापन
इंदौर से शारजाह उड़ान: इंदौर से मार्च 2022 में शाहजाह के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध होगी।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से शारजाह के लिए सीधी उड़ान भरना हकीकत बनने वाला है। नवंबर और दिसंबर में टलने के बाद इस फ्लाइट के लिए मार्च 2022 की तारीख सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह फ्लाइट अब 27 मार्च 2022 से शुरू की जाएगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पहले यह फ्लाइट 20 दिसंबर 2021 से शुरू होनी थी, पर बुकिंग शुरू न होने से यह योजना हकीकत नहीं बन सकी थी।
सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि "मध्य प्रदेश को विश्व से जोड़ने के सपने की तरफ हमने एक महत्वपूर्ण कदम लिया है। इंदौर-शारजाह के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई फ्लाइट 27 मार्च 2022 से शुरू होगी। मध्य प्रदेश और इंदौरवासियों को हार्दिक बधाई।" दरअसल, किसी भी एजेंट ने 20 दिसंबर से फ्लाइट के लिए टिकट बुक नहीं किए थे। उनका कहना है कि जब तक कंपनी इसकी बुकिंग शुरू नहीं करती, तब तक वे कोई प्रयास नहीं करेंगे। दरअसल, नवंबर में भी इस फ्लाइट की चर्चा शुरू हुई थी। तब लोगों ने पैकेज भी बुक करवा लिए थे। उन्हें परेशानी उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन
इंदौर से पहली बार दुबई की फ्लाइट 15 जुलाई 2019 को शुरू हुई थी। उससे पहले भी यह फ्लाइट शारजाह के लिए शुरू होनी थी। तब दुबई के लिए स्लॉट खाली नहीं थे। फिर अचानक स्लॉट मिल गए। इस वजह से दुबई के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट शुरू हुई थी। ट्रेवल एजेंट्स का कहना है कि दुबई का एयरपोर्ट सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में से एक है। वहीं, शारजाह से दुबई की दूरी महज 25 मिनट की है।