फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore news: Friendship on Instagram, love met, married seven days ago and then hanged, police is investigating

Indore news: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मुलाकात में हुआ प्यार, सात दिन पहले की शादी और फिर लगा ली फांसी

Mon, 16 May 2022 05:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 05:27 PM IST
सार

एक सप्ताह पहले आर्य मंदिर में लव मैरिज करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शादी से युवक के घरवाले खुश नहीं थे। उसे बेदखल करने की बात कही थी। इस कारण वह तनाव में था। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Indore news: Friendship on Instagram, love met, married seven days ago and then hanged, police is investigating
मृतक युवक की शादी की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक सप्ताह पहले ही युवक ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के सात दिन बाद अचानक युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना से हर कोई हैरान है। यह कहा जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम हरमल सिंह पिता सोहन सिंह (22) निवासी पिपल्याराव है। वह मूल रूप से बेटमा का निवासी है और कुछ सालों से इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सात दिन पहले ही साक्षी नामक युवती से उसने आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। यहां चैटिंग के बाद दोनों ने मिलने की इच्छा जताई। जब दोनों मिले तो एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन करीब एक साल तक रहे और एक सप्ताह पहले शादी कर ली। दोनों अलग-अलग समाजों के थे इसलिए पारिवारिक समस्या भी आई। साक्षी के पिता नहीं है जबकि साक्षी की मां शादी के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन हरमल के परिवार के लोगों ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। परिवार ने हरमल को बेदखल करने की बात कही। जिसके बाद से वह तनाव में रहने लगा। संभवतः इसी के चलते उसने फांसी लगाई होगी। पुलिस जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल को जब्त किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed