फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Doctor of Aurobindo Hospital committed suicide by jumping from the fifth floor of the hostel, did MBBS from abroad

Indore News: अरबिंदो हॉस्पिटल के डॉक्टर ने होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, विदेश से किया था एमबीबीएस

Fri, 17 Jun 2022 05:35 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 05:35 PM IST
सार

अरबिंदो अस्पताल इंदौर के डॉक्टर ने होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह एमडी मेडिसिन की पढ़ाई कर रहा था। विदेश से एमबीबीएस किया था। मूलतः धार जिले का निवासी था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Indore News: Doctor of Aurobindo Hospital committed suicide by jumping from the fifth floor of the hostel, did MBBS from abroad
मृतक डॉक्टर कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में निजी मेडिकल कॉलेज- अरबिंदो अस्पताल के एक डॉक्टर ने होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वजहों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि डॉक्टर ने विदेश में मेडिसिन में बैचलर डिग्री ली थी। अरबिंदो से मास्टर्स कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम डॉ. कश्यप पाटीदार है। वह अरबिंदो अस्पताल में एमडी मेडिसिन का छात्र था। दो माह पहले ही उसने प्रवेश लिया था। उसने विदेश से एमबीबीएस किया था। पुलिस का कहना है कि घटना गुरुवार दोपहर की है। रात में थाने पर अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी सूचना दी। कश्यप पाटीदार पिता रमेश पाटीदार (26) निवासी सुसारी ग्राम कुक्षी जिला धार का रहने वाला था। उसने सिद्धांत होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। कश्यप के साथ रूम में उसका साथी भी रहता था। घटना के वक्त वह खाना खाने गया था। इस दौरान कश्यप ने छलांग लगा दी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद कश्यप की सांसें चल रही थी। मौके पर मौजूद होस्टल के कर्मचारी और स्टूडेंट उसे लेकर अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। यहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। देर रात तक उसका उपचार किया मगर बाद में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कश्यप का मोबाइल जब्त कर लिया है। घटना के बाद पुलिस होस्टल भी पहुंची और जांच की। यहां पुलिस ने दोस्तों और परिवारजनों के बयान लिए। उन्होंने किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया। हर कोई हैरान है कि कश्यप ने ये कदम क्यों उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed