{"_id":"626e70e6ecab33100c1a5995","slug":"indore-mumbai-director-cheated-signed-a-deal-of-252-episodes-but-shooting-closed-after-50-episodes-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: मुंबई के डायरेक्टर ने की धोखाधड़ी, 252 एपिसोड का करार किया मगर 50 एपिसोड के बाद बंद की शूटिंग, दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: मुंबई के डायरेक्टर ने की धोखाधड़ी, 252 एपिसोड का करार किया मगर 50 एपिसोड के बाद बंद की शूटिंग, दर्ज हुआ केस
Sun, 01 May 2022 05:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 01 May 2022 05:07 PM IST
सार
इंदौर के प्रोड्यूसर के साथ मुंबई के धारावाहिक डायरेक्टर ने धोखाधड़ी की। एक थी परछाई धारावाहिक के 252 एपिसोड बनाने का एग्रीमेंट किया मगर 50 एपिसोड के बाद शूटिंग बंद कर दी। रुपये भी नहीं लौटाए। पुलिस ने डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
धारावाहिक के प्रोमो का फ्लेक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मायानगरी मुंबई के एक डायरेक्टर ने इंदौर के प्रोड्यूसर से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। डायरेक्टर ने शहर में धारावाहिक की शूटिंग का झांसा दिया और 252 एपिसोड का करार किया, लेकिन 50 एपिसोड के बाद शूटिंग बंद कर दी। अब न आगे धारावाहिक बना रहा और न ही रुपये लौटा रहा। इस पर प्रोड्यूसर ने विजय नगर थाने में डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि फरियादी रोहित यादव ने रिपोर्ट लिखाई है। रोहित प्रोड्यूसर है। उसकी शिकायत पर डायरेक्टर रामप्रसाद चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने बताया कि वह 'फिल्मीस्तान फीचर' नाम की कंपनी का संचालक है। मुंबई की शिवनंदन इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर राम प्रसाद चौधरी ने उसके साथ 'एक दूजे की परछाई' धारावाहिक के 252 एपिसोड बनाने का एग्रीमेंट किया था। ये सीरियल अनजान टीवी पर प्रसारित होना था। रोहित ने रामप्रसाद को 50 एपिसोड के पैसे भी चुका दिए।
डायरेक्टर ने रोहित को बिना बताए धारावाहिक का प्रसारण भी अनजान टीवी पर शुरू कर दिया लेकिन रोहित को प्रसारण का पैसा नहीं दिया। इसके बाद शूटिंग रोक दी। रोहित ने बताया कि उसे करीब 1.37 करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रोड्यूसर का कहना है कि धारावाहिक बनाने के लिए राम प्रसाद चौधरी ने 13 नवंबर 2020 को मेरे साथ एग्रीमेंट किया था। यह एग्रीमेंट 30 जनवरी 2021 तक के लिए किया गया था। प्रत्येक एपिसोड पर 2.25 लाख का खर्च होता था, लेकिन राम प्रसाद ने 50 एपिसोड के बाद सीरियल बनाना बंद कर दिया और इसके पैसे भी नहीं दिए। 2 साल पहले इंदौर के सराफा बाजार, राजबाड़ा सहित कई मंदिरों में इस धारावाहिक की शूटिंग हुई थी। इंदौर के अलावा उज्जैन व भोपाल में भी शूटिंग चली। कलाकारों और पूरे सेट का रोज का खर्च 2 लाख से अधिक आता था। ये पूरा खर्च रोहित ने उठाया। धारावाहिक के मुख्य कलाकार सोनम लांबा, मोहित सोनकर, अंशिका चतुर्वेदी, अलीना खान, हिना सोनी, पलक कौर, लोकेंद्र राठौर शूटिंग के लिए इंदौर आए थे।