फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: MLA Vijayvargiya danced with wife on Mere Saiyan Superstar song, father Kailash sang the song Pal Pal Dil Ke Paas Tum Rati Ho

इंदौर: मेरे सैंया सुपर स्टार गीत पर पत्नी के साथ थिरके विधायक विजयवर्गीय, पिता कैलाश ने गाया गीत पल पल दिल के पास तुम रहती हो

Sat, 23 Apr 2022 05:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 05:55 PM IST
सार

अपनी कार्य़शैली से सुर्खियों में रहने वाले इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय का डांस करते हुए वीडियो इस बार चर्चा का केंद्र बना है। एक विवाह समारोह में वे पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके पिता कैलाश विजयवर्गीय ने भी गाना गाया। 

विज्ञापन
Indore: MLA Vijayvargiya danced with wife on Mere Saiyan Superstar song, father Kailash sang the song Pal Pal Dil Ke Paas Tum Rati Ho
अपनी पत्नी के साथ डांस करते विधायक आकाश विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बल्लामार विधायक के रूप में पहचान बनाने वाले तीन नंबरी विधायक आकाश विजयवर्गीय इन दिनों अपने डांस के कारण सुर्खियों में है। एक विवाह समारोह में विधायक अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं विधायक के पिता व भाजपा महासचिव कैलाश  विजयवर्गीय इसी समारोह में गाना गाते नजर आए। 
विज्ञापन

Indore: MLA Vijayvargiya danced with wife on Mere Saiyan Superstar song, father Kailash sang the song Pal Pal Dil Ke Paas Tum Rati Ho
कैलाश विजयवर्गीय ने गाया गीत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। एक विवाह समारोह में पत्नी के साथ डांस करते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक पारिवारिक विवाह समारोह का बताया जा रहा है। इसमें विधायक विजयवर्गीय अपनी पत्नी के साथ मेरे सैंया सुपर स्टार गाने पर डांस कर रहे हैं। इसके पहले विधायक मैं हूं खलनायक गीत पर डांस कर चुके हैं जिस पर भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसी समारोह में कैलाश विजयवर्गीय अपनी पत्नी आशा विजयवर्गीय के साथ पल-पल दिल के पास तुम रहती हो...गीत गाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये दोनों वीडियो शेयर हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed