फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore jain sant vimad sagar funeral, he commits suicide in nanda nagar jain mandir

इंदौर: जैन संत का अंतिम संस्कार, पहले पुलिस से कहा- नहीं करवाएंगे पोस्टमार्टम, बाद में मान गए

Sun, 31 Oct 2021 03:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 31 Oct 2021 03:29 PM IST
सार

  • गोम्मटगिरी में हुआ जैन संत का अंतिम संस्कार, नहीं लगाई गई बोली
  • जैन संत विमद सागर ने फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या

विज्ञापन
indore jain sant vimad sagar funeral, he commits suicide in nanda nagar jain mandir
जैन संत का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवंगत जैन संत आचार्यश्री विमद सागर का अंतिम संस्कार रविवार सुबह गोम्मटगिरी स्थित समर्थ सिटी के पास अंतिम संस्कार किया गया। समाजजन और परिवार की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। शनिवार को जैन संत विमद सागर ने नंदानगर स्थित उपाश्रय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसको लेकर हर कोई हैरान है कि आखिर आचार्यश्री ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन


इधर, आचार्यश्री के निधन के बाद शनिवार रात को बड़ी संख्या में समाजजन उपाश्रय पहुंचे थे। पुलिस बल भी पहुंचा। यहां उनका पोस्टमार्टम करवाने पर भी आपत्ति की और समाजजनों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर आग्रह किया था कि आचार्यश्री का पोस्टमार्टम न हो, क्योंकि पोस्टमार्टम करवाने से दीक्षा खंडित होती है। हालांकि बाद में अधिकारियों के समझाने पर बात मान गए थे और रात को ही पोस्टमार्टम हुआ और रात को शव सेवादार अनिल जैन और अन्य लोगों को सौंप दिया गया था। 
विज्ञापन


ऐनवक्त पर हुई घोषणा- नहीं लगाई जाएगी बोली
रविवार सुबह बड़ी संख्या में समाजजन गोम्मटगिरी समर्थ सिटी के पास एकत्रित हुए जहां निजी प्लॅाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसके पूर्व बोली लगाई जानी थी लेकिन ऐनवक्त पर माइक पर उद्घोषणा की गई कि बोली नहीं लगाई जाएगी और जिन लोगों ने चातुर्मास के दौरान गुमाश्ता नगर में कलश स्थापना की थी वह आगे आएं। गुमाश्ता नगर में प्रीतपाल टोंग्या के परिवार ने कलश स्थापना की थी और यहां से संतश्री अन्य मंदिरों के लिए विहार करने वाले थे। अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आज संतश्री के पिता श्रीचंद जैन भी सागर से आए थे। उन्होंने समाजबंधुओं के साथ अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed