फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: IPS daughter of MP DGP will take over command of Kotwali police station, will work as a probationary officer

इंदौर: मप्र के डीजीपी की आईपीएस बेटी संभालेंगी कोतवाली थाने की कमान, बतौर प्रोबेशनरी ऑफिसर करेंगी काम

Tue, 05 Apr 2022 03:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 03:54 PM IST
सार

मप्र के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना की आईपीएस बेटी सोनाक्षी सक्सेना अब इंदौर के कोतवाली थाने की कमान संभालेंगी। सोनाक्षी 2019 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। प्रोविजनल पीरियड के तहत उनकी नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
Indore: IPS daughter of MP DGP will take over command of Kotwali police station, will work as a probationary officer
आईपीएस सोनाक्षी सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र के डीजीपी की आईपीएस बेटी अब मुख्यमंत्री के सपनों के शहर इंदौर के एक थाने की कमान संभालेंगी। यहां वे अपना प्रोविजनल पीरियड पूरा करेंगी। 
विज्ञापन


दरअसल मप्र के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना की बेटी सोनाक्षी सक्सेना 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। प्रशिक्षण के तहत उनको इंदौर के कोतवाली थाने की कमान सौंपी गई है। वे यहां प्रोविजनल पीरियड के दौरान रहेंगी। बतौर प्रोबेशनरी ऑफिसर काम करेंगी। बता दें कि यह अजीब संयोग बना है जब मप्र के मुख्य सचिव और डीजीपी के बेटे-बेटी ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी के रूप में मप्र में सेवा देना शुरू किया है। मुख्य सचिव के बेटे अमनबीर बैतूल कलेक्टर हैं। वे 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसी तरह डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना की बेटी सोनाक्षी सक्सेना आईपीएस ऑफिसर बनी हैं।


गौरतलब है कि मप्र पुलिस को इस बार तीन नए आईपीएस ऑफिसर मिले हैं। 20 दिसंबर से उनका एक माह तक चलने वाला प्रशिक्षण शुरू हुआ था। इसमें पुलिस को 73वें आरआर के नए आईपीएस के रूप में शशांक, सियाज और सोनाक्षी सक्सेना मिले हैं। इन्हें मप्र कैडर प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय पुलिस एकेडमी हैदराबाद से प्रशिक्षण लेने के बाद एक महीने का प्रादेशिक प्रशिक्षण मप्र पुलिस अकादमी में दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed