फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Intex Technologies state head shot dead

फ्रेंचाइजी नहीं मिली तो मार दी गोली

Fri, 27 Jun 2014 08:53 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
Indore: Intex Technologies state head shot dead

इंटेक्स टेक्नोलॉजी के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बिजनेस हैड ताहिर हुसैन डार को इंदौर में गोविंद वर्मा नाम के शख्स ने गोली मार दी। गोविंद वर्मा (35 वर्ष) अपनी सर्विस स्टेशन की फ्रेंचाइजी निरस्त होने से नाराज था।

विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर के मूल निवासी ताहिर हुसैन डार (36 वर्ष) कंपनी की मोबाइल विंग के प्रमुख थे। यह घटना मंगलवार को करीब 12.15 बजे हुई।

गोली मार कर हुआ फरार

Indore: Intex Technologies state head shot dead

इंदौर में पलासिया पुलिस चौकी प्रभारी के मुताबिक पलासिया के व्यस्ततम इलाके में मंगलवार को चंद्रलोक मेनरोड पर रवि अपार्टमेंट में गोविंद वर्मा ने ताहिर हुसैन को बहुत करीब से गोली मारी।

यह गोली ताहिर की पसलियों में घुस गई। ताहिर के सहकर्मी जब गोविंद को पकड़ने के लिए दौड़े तो वह अपने देसी कट्टे को लहराता हुआ बाहर निकला। जख्मी ताहिर को सहकर्मी एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेन्चाइजी निरस्त होने से था नाराज

Indore: Intex Technologies state head shot dead

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद इंदौर में ही विजयनगर का निवासी है। वह यशवंत प्लाजा में साईनाथ मोबाइल शॉप पर मैनेजर का काम करता था। यह शॉप उसकी रिश्तेदार नीति काश्यप की है।

करीब एक माह पहले ही इंटेक्स मोबाइल टेक्नोलॉजीज ने सर्विस एजेंसी का करार साईना मोबाइल के साथ खत्म कर दिया था। गोविंद अपना यह करार दोबारा कराने के लिए कई बार यहां आ चुका था।

लोगों का कहना है कि गोविंद अक्सर ही वहां आया करता था, इसलिए लोगों ने इस बार भी उसे सामान्य रूप से ही लिया, लेकिन अचानक ही गोविंद आकर ताहिर हुसैन के पास बैठा और अपनी फ्रेंचाइजी की बात की। इसके बाद लोगों ने गोली की आवाज सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed