{"_id":"622f3968f9643f7a0928adaa","slug":"indore-income-tax-department-raids-on-omaxe-group-documents-being-scrutinized-on-suspicion-of-tax-evasion","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: ओमेक्स ग्रुप पर आयकर विभाग का छापा, टैक्स चोरी की आशंका में खंगाले जा रहे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: ओमेक्स ग्रुप पर आयकर विभाग का छापा, टैक्स चोरी की आशंका में खंगाले जा रहे दस्तावेज
Mon, 14 Mar 2022 06:17 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 14 Mar 2022 06:17 PM IST
सार
इंदौर में ओमेक्स ग्रुप पर आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। टैक्स चोरी की आशंका में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान क्या बात सामने आई है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। दस्तावेजों की पड़ताल के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की रीयल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी ओमेक्स ग्रुप पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। कर चोरी की शंका में यह कार्रवाई की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्रवाई में कर चोरी का खुलासा हो सकता है। यह बात सामने आ रही है कि आयकर विभाग लंबे समय से नजर रख रहा था। कंपनी के नए प्रोजेक्ट को लेकर भी जानकारी थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह से आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने बायपास स्थित ओमेक्स सिटी के साथ कंपनी के ऑर्बिट मॉल स्थित रीजनल ऑफिस में पड़ताल शुरू की थी। साथ ही कंपनी से जुड़े एक अधिकारी के डीबी सिटी स्थित ठिकाने पर भी टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि इंदौर के अलावा दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों में भी सर्वे किया जा रहा है। दिल्ली के रोहतास, जतिन और मोहित गोयल के ग्रुप के कई ठिकानों पर विभाग की नजर लंबे समय से थी। कंपनी ने शहर में चार बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए हैं और कई अन्य प्रोजेक्ट भी लाने की तैयारी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान क्या बात सामने आई है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। दस्तावेजों की पड़ताल के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।