फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Inauguration of MP Startup Conclave, Minister inaugurated the exhibition, PM Modi will join virtually in the evening

इंदौर: मप्र स्टार्टअप कॉन्क्लेव का शुभारंभ, मंत्री ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, शाम को वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी

Fri, 13 May 2022 12:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 12:59 PM IST
सार

मप्र स्टार्टअप कॉन्क्लेव का शुभारंभ शुक्रवार को इंदौर में हुआ। मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। अलग-अलग सत्रों में आयोजन हो रहा है। शाम को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे और स्टार्टअप नीति लांच करेंगे। 

विज्ञापन
Indore: Inauguration of MP Startup Conclave, Minister inaugurated the exhibition, PM Modi will join virtually in the evening
स्टार्टअप कॉन्क्लेव का शुभारंभ करते मंत्री, सांसद व अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र स्टार्टअप कॉन्क्लेव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। सबह करीब 11.30 बजे कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने यहां लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव पी नरहरि, संचालक विशेष गढ़पाले भी उपस्थित थे। प्रदर्शनी में नए स्टार्टअप द्वारा अपने इनोवेशन और उद्यम को प्रदर्शित किया गया हैं। उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा एवं सांसद शंकर लालवानी ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

Indore: Inauguration of MP Startup Conclave, Minister inaugurated the exhibition, PM Modi will join virtually in the evening
अतिथियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदर्शनी के पहले सत्र में स्पीड मेंटरिंग सत्र हुआ। इसमें स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों तथा स्टार्टअप स्पेस के प्रमुख लीडर्स के साथ खुला संवाद किया। दोपहर 12 बजे से इस कैसे करें शुरू स्टार्टअप-सत्र में प्रतिभागियों को नीति-निर्माताओं और निर्णयकर्ताओं से जानकारी मिलेगी कि स्टार्टअप कैसे शुरू किया जाए। साथ ही स्टार्टअप में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए, पर भी जानकारी दी गई। इसके अलावा अलग-अलग सत्र हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed