फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: In the last 24 hours as many patients as there were in May last year... 1270 active patients, 65 such patients whose patients came back positive...

इंदौर: मई 2021 की दूसरी लहर के हालात बने, 24 घंटे में मिले 512 केस, एक्टिव मरीज हुए 1270, 65 मरीज दोबारा हुए पॉजिटिव

Thu, 06 Jan 2022 05:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 05:58 PM IST
सार

पिछले साल मई महीने में 500 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे और इस बार भी वही हो रहा है। 24 घंटे में 517 नए मरीज मिले हैं। इनमें 65 मरीज ऐसे हैं जिनकी रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

विज्ञापन
Indore: In the last 24 hours as many patients as there were in May last year... 1270 active patients, 65 such patients whose patients came back positive...
ओमिक्रॉन वैरिएंट से अब तक कहीं भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल अप्रैल-मई माह में कोरोना की दूसरी लहर ने जो कोहराम मचाया था वैसा ही कुछ अब देखने को मिल रहा है। हालांकि जैसे भयावह हालात उस समय थे वैसे तो अभी नहीं हैं मगर कोरोना केस बढ़ रहे हैं। पिछले साल मई महीने में 500 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे और इस बार भी वही हो रहा है। 24 घंटे में 517 नए मरीज मिले हैं। इनमें 65 मरीज ऐसे हैं जिनकी रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है और चिंता भी बढ़ने लगी है। 1 जनवरी को जहां 80 मरीज मिले थे तो 5 जनवरी को 512 मरीज मिले हैं। विशेषज्ञ जनवरी माह के अंत तक ही तीसरी लहर की आशंका जता चुके हैं ऐसे में इंदौर के हालातों को देखते हुए कहा जा रहा है कि  तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। अब इससे कैसे निपटना है यह चुनौती बनी हुई है। मास्क को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है और थोड़ी बहुत पाबंदियां भी बढ़ाई जाएंगी लेकिन इससे कितना सुधार होगा यह कहना अभी भी मुश्किल ही है। दरअसल नए साल की शुरुआत कोरोना के लिहाज से चिंताजनक रही है। इस हफ्ते एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब कोरोना की ओर से राहत मिली हो बल्कि रोज मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब 512 नए मरीज मिले हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1270 हो गई है। इसे देख अब प्रशासन चिंतित हो गया है। नए मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं है लिहाजा उनको होम आइसोलेट किया जा रहा है लेकिन संक्रमण की दर जिस तरह से बढ़ रही है उसके चलते अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में सुविधा संसाधनों पर ध्यान दिया जा रहा है। बुधवार देर रात को जारी बुलेटिन के हिसाब से देखें तो अब संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से अधिक हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed