फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: In the case of death of cows in Gaushala, SDM submitted investigation report, negligence in disposal of dead bodies

इंदौर: गोशाला में गायों की मौत के मामले में एसडीएम ने सौंपी जांच रिपोर्ट, शवों के निपटान में बरती लापरवाही

Sat, 05 Mar 2022 07:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 07:22 PM IST
सार

पेडमी की गोशाला में हुई गायों की मौत के मामले में एसडीएम ने जांच पूरी कर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी है। इसमें शवों के निपटान में लापरवाही की बात सामने आई है। पर्याप्त जगह होने के बाद भी गायों के शव खुले में फेंके गए हैं। 

विज्ञापन
Indore: In the case of death of cows in Gaushala, SDM submitted investigation report, negligence in disposal of dead bodies
गोशाला में बंधी हैं बीमार और बुजुर्ग गायें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेडमी स्थित गोशाला में हुई गायों की मौत के मामले में एसडीएम ने जांच रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर को सौंप दी है। रिपोर्ट में लापरवाही की बात सामने आई है। बड़ी लापरवाही यह है कि गायों की मौत के बाद शव को खुले में ही फेंका जा रहा था। इतना ही नहीं जो ट्रस्ट गोशाला का संचालन करता है उसके पास 50.17 हेक्टेयर जमीन है, जिसमें से 19.47 हेक्टेयर शासकीय है। यह जमीन ट्रस्ट को कब और कैसे मिली इसकी जांच की जरुरत है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत पेडमी में जीवदया मंडल ट्रस्ट की अहिल्या माता गोशाला में सौ से ज्यादा मृत गायें मिली थीं। गोशाला के पीछे खुले में गायों के कंकाल पड़े थे, जिनको गिद्ध व कुत्ते नोंच रहे थे। गोशाला में भी बीमार गायें बंधी हुई थी। उनके खाने-पीने का इंतजाम नहीं था। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसके बाद गोशाला प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस गोशाला की जांच के लिए एसडीएम प्रतुल सिन्हा को निर्देश दिए थे। एसडीएम ने जांच की और रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर को सौंपी। जांच में यह बात सामने आई कि मृत गायों के शवों के निपटान में ट्रस्ट ने लापरवाही की है। मृत गायों का निपटान खुले में किया जा रहा है। गोशाला में कई बूढ़ी और बीमार गायों को धूप, बारिश और ठंड से बचाने के लिए शेड नहीं हैं। ट्रस्ट के पास पर्याप्त भूमि है और इसे सरकारी सहायता भी मिल रही है। इसके बावजूद मृत गायों को खुले में फेंका जा रहा है। ट्रस्ट ने अपनी जमीन में से बड़ा हिस्सा खेती के लिए किराए पर दे रखा है, लेकिन इसके लिए रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट से कोई अनुमति नहीं ली है। ट्रस्ट अपनी आय, खर्च और बजट का लेखा-जोखा पेश करने में भी विफल रहा है। जांच रिपोर्ट में प्रस्तावित किया गया कि इस मामले में रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट की ओर से भी उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


दो साल में मिला 14 लाख रुपये का अनुदान
इधर यह बात भी सामने आ रही है कि गोशाला को 15 माह से अनुदान नहीं मिला था। 20 रुपये प्रति गाय के हिसाब से पिछले दो सालों में 14 लाख रुपये अनुदान के रूप में मिले हैं। 2020 में लगभग 10 लाख रुपये का अनुदान मिला तो 2021 में करीब चार लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। गोशाला संचालकों के अनुसार जो अनुदान मिला है वह खर्च के हिसाब से बेहद कम है। इतने कम अनुदान में रखरखाव करना बहुत मुश्किल है। इधर एसडीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद अब कलेक्टर आगे की कार्रवाई तय करेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि पेडमी में मृत गायों के निपटान में ही बड़ी लापरवाही सामने आई है। यह समस्या अन्य गोशालाओं में भी हो सकती है। इसलिए जिले की सभी गोशालाओं के संचालकों की एक बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी और समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु चिकित्सा विभाग ने रिपोर्ट सौंपकर दिया सुझाव
इस मामले में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने भी रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर को सौंपी है। इसमें गोशाला की लापरवाही के बात तो कही ही है साथ में सुझाव भी दिया है कि गोशाला के पास काफी जमीन है। इस जमीन के एक हिस्से में पहले से लंबी और गहरी ट्रेंच खोद ली जाए। मृत गायों को इसमें दफनाया जाए। इससे संक्रमण भी नहीं फैलेगा और गायों के शव का उचित तरीके से निस्तारण हो सकेगा। अधिकारियों ने पेडमी से गायों के शवों और कंकालों के नमूने भी लिए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed