फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: IIM signs MoU with Army Training Command and Army War College, will pursue Executive Fellow Program in Management and Governance

इंदौर: आईआईएम में पढ़ाए जाएंगे सेना से जुड़े विषय; आर्मी ट्रेनिंग कमांड और आर्मी वार कॉलेज के साथ किया करार

Thu, 10 Feb 2022 01:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 01:33 PM IST
सार

आईआईएम इंदौर ने आर्मी कमांड सेंटर और आर्मी वार कॉलेज से एमओयू साइन किया है। इसके तहत आईआईएम और सेना के बीच एग्जीक्यूटिव फैलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एंड गवर्नेंस की पढ़ाई कराई जाएगी, जो केवल सशस्त्र बलों के लिए है।

विज्ञापन
Indore: IIM signs MoU with Army Training Command and Army War College, will pursue Executive Fellow Program in Management and Governance
आईआईएम और आर्मी ट्रेनिंग कमांड,आर्मी वार कॉलेज के बीच हुआ समझौता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) ने आर्मी ट्रेनिंग कमांड और आर्मी वार कॉलेज से एमओयू साइन किया है। इसके तहत संस्थान आपस में प्रशिक्षण, कोर्स, शोध और विभिन्न काम मिलकर करेंगे। यह समझौता तीन साल के लिए हुआ है। इसके तहत आईआईएम और सेना के बीच एग्जीक्यूटिव फैलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एंड गवर्नेंस की पढ़ाई कराई जाएगी, जो केवल सशस्त्र बलों के लिए है।
विज्ञापन


आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय का कहना है कि आईआईएम इंदौर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। यह समझौता राष्ट्र को मजबूत करने और रक्षा अकादमिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समझौते से वारियर स्कॉलर्स का निर्माण करना, एक-दूसरे से सीखना और एक साथ विकसित होना है। प्रबंधन और शासन विषय में कार्यकारी फैलो कार्यक्रम एक्जीक्यूटिव फैलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एंड गवर्नेंस (इएफपीएमजी) की पेशकश करेंगे। यह केवल सशस्त्र बलों के अधिकारियों के लिए होगा। समझौते पर प्रो. राय, आर्मी ट्रेनिंग कमांड मुख्यालय के चीफ आफ स्टॉफ लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह संधू, आर्मी वार कॉलेज के पीवीएसएम, एवीएसएम लेफ्टिनेंट जनरल वीएस श्रीनिवास के बीच हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन


मेरिट के आधार पर होगा चयन
फैलो कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों का नामांकन और चयन आवश्यकता के अनुसार आईआईएम इंदौर और आर्मी वार कॉलेज के बीच तैयार किया जाएगा। आर्मी वार कॉलेज और आर्मी ट्रेनिंग  कमांड हर साल सेवारत और योग्य सैन्य अधिकारियों का प्रवेश के लिए चयन करेगा। जिनके पास प्रबंधन विषय में स्नातकोत्तर डिग्री है उनके नाम आईआईएम इंदौर को पहुंचाए जाएंगे। चयन समिति मेरिट के आधार पर कोर्स में प्रतिभागियों का चयन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना से जुड़े विषय पढ़ाए जाएंगे
लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह संधू ने कहा कि आईआईएम इंदौर प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक है जिसने अनुसंधान आधारित समाधान प्रदान करके सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों को हल करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ समझौता करना खुशी की बात है जो समग्र रूप से समाज और राष्ट्र की बेहतरी में योगदान करने के लिए पहल करता है। आर्मी वार कॉलेज नेतृत्व और संबद्ध विषयों में अनुसंधान कार्य भी करेगा। आईआईएम रिसर्च स्कॉलर्स की भागीदारी से नए विचारों का संचार होगा और शोध कार्य में नए दृष्टिकोण खुलेंगे। पढ़ाए जाने वाले विषयों में भारतीय सेना के समसामयिक मुद्दे शामिल होंगे। शोधार्थियों को भारतीय सेना के लिए शुरू की गई अनुसंधान परियोजनाओं में उनके योगदान का समर्थन करते हुए एडब्ल्यूसी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आईआईएम प्रबंधन के अनुसार आईआईएम इंदौर और एडब्ल्यूसी के बीच कार्यशालाएं, प्रशिक्षण और अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed