फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: If the thief collided with the police at night, he would have been considered deranged, seeing the footage in the morning, he said - this is the same ... now the police are searching

इंदौर: रात को पुलिस से टकराया चोर तो समझा विक्षिप्त होगा, सुबह फुटेज देखकर बोले-ये तो वही है...अब तलाश कर रही पुलिस

Mon, 24 Jan 2022 01:24 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 01:24 PM IST
सार

ज्वेलर्स के यहां चोरी करने के बाद चोर भागा और इसी दौरान पुलिस से टकरा गया। पुलिस ने उसके हावभाव और सिर से पैर तक देखकर उसे विक्षिप्त समझा और आगे बढ़ गई। बाद में जब पता चला कि वही चोर था, तो उसकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Indore: If the thief collided with the police at night, he would have been considered deranged, seeing the footage in the morning, he said - this is the same ... now the police are searching
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्या कभी ये सुना है कि चोर को पकड़ने गई पुलिस से चोर टकरा जाए और पुलिस उसे नजरअंदाज करके आगे बढ़ जाए। इंदौर में ऐसा ही कुछ हुआ है। ज्वेलर्स के यहां चोरी करने के बाद चोर भागा और इसी दौरान पुलिस से टकरा गया। पुलिस ने उसके हावभाव और सिर से पैर तक देखकर उसे विक्षिप्त समझा और आगे बढ़ गई। बाद में जब पता चला कि वही चोर था, तो उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर के समीप मांगलिया में अभिषेक ज्वेलर्स के यहां चोरी हुई। चोर यहां से चार किलो चांदी और 16 ग्राम सोना ले गए। ओमप्रकाश  सोनी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। सोनी ने पुलिस को बताया शनिवार रात को दुकान बंद कर पार्टनर दिनेश सोनी के साथ घर चले गए थे। रविवार सुबह दुकान मालिक महेश अवस्थी ने कॉल कर बताया दुकान का शटर उचका हुआ है। चोरों ने सब्बल से शटर उचका कर प्रवेश किया और करीब चार किलो चांदी के आभूषण, 16 ग्राम सोना और दो हजार नकद चुराकर ले गए। बाद में पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक चोर कैमरा तोड़ते हुए दिखा। एक अन्य दुकान के कैमरे में चार बदमाश दिखाई दिए। वारदात के समय शिप्रा पुलिस का वाहन भी गुजरा लेकिन पुलिसवालों ने देखा नहीं। कैमरा तोड़ रहा बदमाश कंबल ओढ़कर बाहर घूमता रहा और पुलिस उसे विक्षिप्त समक्ष कर आगे निकल गई। सुबह फुटेज वायरल होने पर गश्त करने वाले पुलिसवालों ने कहा यह तो रात में टकराया था। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में कंजर गिरोह या नशेड़ियों का हाथ हो सकता है। मांगलिया, तलावली चांदा और लसूड़िया मौरी क्षेत्र के कई बदमाश इसी तरह वारदात करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed