फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: IDA President and Municipal Commissioner inspected the development works, reviewed the progress of construction and gave necessary instructions

इंदौर: आईडीए अध्यक्ष और निगमायुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

Mon, 31 Jan 2022 08:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 08:02 PM IST
सार

आईडीए (इंदौर  विकास प्राधिकरण ) के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सोमवार को नायता मुंडला एवं प्रस्तावित आरई 2 मार्ग का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और बाधक अतिक्रमण को भी देखा।
 

विज्ञापन
Indore: IDA President and Municipal Commissioner inspected the development works, reviewed the progress of construction and gave necessary instructions
निरीक्षण करते हुए आईडीए अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईडीए (इंदौर  विकास प्राधिकरण ) के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सोमवार को नायता मुंडला एवं प्रस्तावित आरई 2 मार्ग का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और बाधक अतिक्रमण को भी देखा।
विज्ञापन


सोमवार को आईडीए अध्यक्ष चावड़ा और निगम आयुक्त प्रतिभा पाल विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व अध्यक्ष आईडीए मधु वर्मा, प्रभारी मुख्य कार्यपालिक अधिकारी नरेंद्रनाथ पांडेय सहित अन्य अधिकारी साथ थे। नायता मुंडला के बस स्टैंड की प्रगति की समीक्षा करते हुए चावड़ा ने कहा कि 31 मार्च तक बस स्टैंड का काम पूरा करने की कोशिश की जाए। निर्माण स्थल से अतिक्रमण हटाया जाना आवश्यक है। इसके अभाव में कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। इसके बाद प्रस्तावित आरई मार्ग 2 का निरीक्षण किया। आरई 2 मार्ग के अंतर्गत नेमावर रोड से आरटीओ मार्ग की लंबाई 1.50 किमी है। इस पर यह सहमति बनी कि आरटीओ वाले भाग से आरई 2 का काम शुरू कर दिया जाए ताकि बस स्टैंड बनने के बाद इसका उपयोग पूर्ण क्षमता के साथ शुरू किया जा सके। इसके बाद योजना क्रमांक 140 से नेमावर रोड तक के भाग का भी निरीक्षण किया। इस मार्ग की बाधाओं को दूर करने पर भी चर्चा हुई। चावड़ा ने बताया कि आरई 2 मार्ग के पूर्ण करने हेतु आईडीए के भाग के आरई 2 मार्ग को भी शीघ्र बनाए जाने के प्रयास तेज करने हेतु निर्देशित किया गया है। शहर की ट्रैफिक आवश्यकताओं औऱ सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट को सुचारू बनाने के लिए संपूर्ण आरई को शीघ्र पूरा किया जाना आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed