{"_id":"61bf262142eedb203d5b43df","slug":"indore-how-the-cleanest-city-of-the-country-became-for-the-fifth-time-in-a-row-the-team-of-gwalior-municipal-corporation-reached-to-see","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कैसे बना लगातार पांचवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर, देखने पहुंचा ग्वालियर नगर निगम का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कैसे बना लगातार पांचवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर, देखने पहुंचा ग्वालियर नगर निगम का दल
Sun, 19 Dec 2021 06:14 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 19 Dec 2021 06:14 PM IST
सार
स्वच्छता में पांचवीं बार देश में अव्वल रहने वाले इंदौर की सफाई देखने के लिए दूसरे शहरों के अधिकारी आ रहे हैं। वे देख रहे हैं कि इंदौर ने ऐसा क्या किया जो हम नहीं कर पाए। रविवार को ग्वालियर नगर निगम के दल ने शहर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
मंत्री तुलसी सिलावट के साथ दल के अधिकारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्वच्छता में पांचवीं बार देश में अव्वल रहने वाले इंदौर की सफाई देखने के लिए दूसरे शहरों के अधिकारी आ रहे हैं। वे देख रहे हैं कि इंदौर ने ऐसा क्या किया जो हम नहीं कर पाए। कैसे कोई शहर लगातार पांच बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनता है। इस कड़ी में रविवार को ग्वालियर नगर निगम के दल ने शहर का भ्रमण किया।
दरअसल कुछ दिन पहले अरुणाचल प्रदेश के इटानगर से दल इंदौर पहुंचा। दल में शामिल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इंदौर की स्वच्छता को देखा था। समझा था कि कैसे इंदौर स्वच्छ बना। क्या किया और कैसे किया। जनता को कैसे अपने साथ जोड़ा। यहां निगम इंजीनियरों ने विस्तार से उनको सबकुछ बताया था। इसके बाद अब ग्वालियर नगर निगम का दल इंदौर पहुंचा। दल ने इंदौर में सैफी नगर कॉलोनी में बने जीरो वेस्ट वार्ड 73 को देखा। लालबाग स्थित कचरा संग्रहण केंद्र, एसटीपी एवं बायो गैस प्लांट को भी देखा और वहां की जानकारी ली।
डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य देखा, नागरिकों से की चर्चा
अपर आयुक्त संदीप सोनी के अनुसार इंदौर नगर निगम की कार्यप्रणाली किस प्रकार से रही, कैसे इंदौर लगातार पांच बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना यह देखने के लिए देश व प्रदेश के कई शहरों के जनप्रतिनिधि इंदौर में अब तक आ चुके हैं। इसी क्रम में रविवार को नगर निगम ग्वालियर के अधिकारियों का 10 सदस्यों का दल सुबह इंदौर पहुंचा।
विज्ञापन
दल के सदस्यों ने सबसे पहले मंत्री तुलसी सिलावट के निवास पर उनसे सौजन्य भेंट की। इसके बाद वार्ड 73 में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य देखने पहुंचे और वहां के नागरिकों से चर्चा की। इसके बाद आईटी पार्क और लालबाग में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन देखा। ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित सूखे कचरे के प्रोसेसिंग प्लांट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और बायो मिथेन प्लांट को देखा। पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से उनको बारीकी से जानकारी दी गई।
दल में नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल के निर्देशन में अपर आयुक्त सत्येंद्र सिंह गुर्जर, नगर निवेशक पवन सिंघल, सहायक नगर निवेशक सुरेश अहिरवार, नोडल अधिकारी श्रीकांत कांटे, सहायक यंत्री शिशिर श्रीवास्तव, उपयंत्री पवन शर्मा, प्रभारी सहायक यंत्री कार्यशाला शैलेंद्र सक्सेना, उपायुक्त संपत्तिकर एमएस भदौरिया, सहायक संपत्तिकर अधिकारी महेश पाराशर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव, विष्णु कुमार पमनानी, जनसंपर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर शामिल हैं।