फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Hindu family was beaten up by Muslim youths, fearing family said of migration

इंदौर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश: मुस्लिम युवकों ने हिंदू परिवार को पीटा, डरकर परिवार ने कही पलायन की बात

Mon, 21 Mar 2022 05:52 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 21 Mar 2022 05:52 PM IST
सार

इंदौर के मेवाती मोहल्ले में मुस्लिम युवकों ने हिंदू परिवार के साथ मारपीट की। बेटे को जान से मारने की धमकी दी। चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। घटना से परिवार डरा हुआ है और पलायन की बात कह रहा है।

विज्ञापन
Indore: Hindu family was beaten up by Muslim youths, fearing family said of migration
पीड़ित परिवार जिसके साथ की गई मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के मेवाती मोहल्ले में रहने वाले हिंदू परिवार के साथ मुस्लिम युवकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इधर घटना के बाद हिंदू परिवार पलायन की बात कह रहा है। परिवार का कहना है कि वापस राजस्थान चले जाएंगे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना रविवार देर शाम की है। मेवाती मोहल्ला स्थित पतंगवाली गली में रेहान मेव, आयान मेव, जाहिद मेव, सेट्टी मेव व उसके साथी गली में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने किराये के मकान में रहने वाले रवि भागोरा के घर पर पत्थर फेंके। उस समय घर में रवि की पत्नी जसोदा अकेली थी। जसोदा ने विरोध किया तो अभद्रता की। जसोदा ने बेटे कृष्णा और पति रवि को फोन करके बुलाया। आरोपी मारपीट पर उतर आए और कृष्णा को पीटते हुए बड़ी मस्जिद की ओर ले गए। आरोप है कि इस दौरान करीब 25 लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे परिवार के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपित ही एमजी रोड थाने पर रिपोर्ट लिखवाने पहुंच गए। थोड़ी देर बाद मोहल्ले वाले और कुछ हिंदू संगठन के लोग भी थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। जसोदा ने बताया कि पतरे पर पत्थर गिरने की आवाज सुनकर मैं बाहर आई तो जाहिद, सेट्टी, रेहान और अयान मुझे धक्का देते हुए घर में घुस गए। अयान ने मेरे पति रवि को गिरा दिया और लात घूंसों से मारने लगा। कृष्णा को भी पीटा। रवि ने आरोप लगाए कि हर रविवार को घर पर पत्थर फेंकते हैं और विवाद करते हैं। 
विज्ञापन


पलायन की बात कह रहा परिवार
घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना से परिवार डरा हुआ है और पलायन की बात कह रहा है। रवि का कहना है कि बेटा कृष्णा आरएसएस से जुड़ा है और शाखा में जाता है। आरोपी धमकी देकर गए हैं कि उसे जान से मार देंगे और लाश संघ वाले ले जाएंगे। इधर पुलिस का कहना है कि तीन आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज परमार सोमवार को पीड़ित परिवार के घर मिलने पहुंचे। परमार ने कहा कि पीड़ित हिन्दू परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है और वह पलायन करने को मजबूर है। आरोपियों के मकान जमींदोज कर उन पर रासुका लगाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed