फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Grandson turned out to be grandmother's murderer, strangled his throat together with a friend, then cut his legs with an ax ... took out silver shards

इंदौर: पोता ही निकला दादी का कातिल, दोस्त के साथ मिलकर घोंटा गला फिर कुल्हाड़ी से काट दिए पैर...निकाल लिए चांदी के कड़े

Thu, 17 Feb 2022 01:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 01:00 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला की हत्या उसके पोते ने ही की थी। दोस्त भी वारदात में शामिल था। पहले जहरीली दाल खिलाई। बेहोश होने के बाद गला घोंटा और बाद में कुल्हाड़ी से पैर काट दिए और पैरों में पहने चांदी के कड़े निकाल लिए। 

विज्ञापन
Indore: Grandson turned out to be grandmother's murderer, strangled his throat together with a friend, then cut his legs with an ax ... took out silver shards
मृतका जमनाबाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या का मामला सुलझ गया है। पोते ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर दादी की हत्या की थी। पहले दादी का गला घोंटा और बाद में दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


घटना इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र की है। यहां जमनबाई (75) की नृशंस हत्या कर दी गई थी। शव को गोबर गैस के गड्ढे में गाड़ा था। महिला के पैर कटे हुए थे। दोनों पैरों में चांदी के मोटे कड़े थे जो गायब थे। पुलिस ने इस मामले में महिला के दो पोतों को हिरासत में लिया था।  पुलिस ने बताया था कि बुजुर्ग महिला 11 फरवरी से लापता थी। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। महिला के पांच बेटे और एक बेटी है। वह गिरधारी नामक बेटे के परिवार के साथ रहती थी। गिरधारी की मौत हो चुकी है। संदेह के आधार पर गिरधारी के दोनों बेटों को हिरासत में लिया था क्योंकि पता चला था कि हत्या के कुछ समय पहले महिला का अपने पोतों से चांदी के कड़ों को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला के एक पोते की शादी के लिए रुपयों की जरुरत थी। दादी से रुपये भी मांगे थे लेकिन मना कर दिया था। इसके बाद चांदी के कड़े मांगे, लेकिन दादी ने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को पोतो पर ही शक हुआ। 
विज्ञापन

Indore: Grandson turned out to be grandmother's murderer, strangled his throat together with a friend, then cut his legs with an ax ... took out silver shards
पुलिस ने आरोपियों से जब्त किए चांदी के कड़े - फोटो : पुलिस ने आरोपियों से जब्त किए चांदी के कड़े

पहले घोंटा गला, फिर काट दिए पैर
इस मामले में पुलिस ने आरोपी पोते राजेश बागड़ी और उसके दोस्त विजय ढोली को गिरफ्तार किया है। सख्ती से पूछताछ करने के बाद पोते ने वारदात कुबूल की। शराब के नशे में धुत पोते ने दाल में जहरीला पदार्थ मिला दिया और दादी को खिलाई। जब वह बेहोश हो गई तो गला घोंटकर मार दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से दोनों पैर काटे और चांदी के कड़े निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि  मृतका अपनी बहू संगीता के पास रहती थी। 11 फरवरी को संगीता मजदूरी के लिए गई थी। दोपहर के समय राजेश व विजय ने शराब पी और घर पहुंचे। राजेश ने दाल में जहरीला पदार्थ मिलाया और दादी को खिलाई। दाल खाते ही दादी बेहोश हो गई। इसके बाद दादी के गले में पहने हुए धागे से ही उसका गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी उसे घर से दूर गोबर गैस के प्लांट पर ले गए और वहां जाकर कुल्हाड़ी से पैर काट दिए। पैरों पहने चांदी के दो कड़े निकाले। इसके बाद शव को बलून में रखकर गोबर में दबा दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने फिर शराब पी और चांदी के कड़े छह हजार रुपये में गिरवी रख दिए। पुलिस को बताया कि ताऊ के बेटे की शादी के लिए रुपये चाहिए थे इसलिए वारदात की। यह भी कहा कि कर्ज के कारण ऐसा किया। पुलिस का कहना है कि मामले में मंगल नाम का एक आरोपी और है जो अब तक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed