{"_id":"61c44eafb28ee4645d3f42bf","slug":"indore-ganja-was-being-grown-in-the-cotton-field-the-police-were-also-surprised-to-see-the-ganja-seized-more-than-three-quintals-of-hemp-worth-thirty-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp News: इंदौर में कपास के खेत में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने तीस लाख रुपये का तीन क्विंटल से ज्यादा गांजा किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp News: इंदौर में कपास के खेत में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने तीस लाख रुपये का तीन क्विंटल से ज्यादा गांजा किया जब्त
Thu, 23 Dec 2021 04:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 23 Dec 2021 04:15 PM IST
सार
नशे के कारोबार के लिए आरोपियों ने खेत में ही गांजा उगाना शुरू कर दिया। कहने को कपास की खेती हो रही थी लेकिन वहां पहुंचकर देखा तो गांजा लहलहा रहा था। करीब तीस लाख रुपये की तीन क्विंटल गांजा पुलिस ने बरामद किया है। दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
जब्त किए गए गांजे के साथ पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नशे की तस्करी के मामले तो अब तक सामने आए ही हैं, लेकिन गुरुवार को पुलिस ने ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। नशे के कारोबार के लिए आरोपियों ने खेत में ही गांजा उगाना शुरू कर दिया। कहने को कपास की खेती हो रही थी, लेकिन वहां पहुंचकर देखा तो गांजा लहलहा रहा था। करीब तीस लाख रुपये की तीन क्विंटल गांजा पुलिस ने बरामद किया है। दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने कार्ऱवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर दो लोग गांजा रखकर सिमरोल से तेजाजीनगर की तरफ जा रहे हैं। पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और आते-जाते लोगों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान बाइक क्रमांक MP 09 XA 1324 को रोका, जिस पर दो लोग बैठे थे। इनके नाम रामदास मालीवाड़ पिता मुन्नालाल (23) और राहुल पिता भगवान सिंह बारिया (19) दोनों निवासी ग्राम मेंडल थाना सिमरोल जिला इंदौर है। तलाशी लेने पर उनके पास से एक बोरी में 4 किलो 200 ग्राम मिला।
इसे जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाने ले जाकर आरोपियों से गांजे के संबंध में पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि ग्राम बड़कीचौकी में एक खेत है जहां से वे गांजा लेकर आए थे। पुलिस उक्त खेत में पहुंची तो हैरान हो गई। खेत में करीब तीन क्विंटल से अधिक गांजा रखा था। उक्त खेत कपास का था लेकिन इसमें गांजे की फसल उगाई जा रही थी। चारों ओर गांजे के पौधे लहलहा रहे थे। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जब्त गांजे की अनुमानित कीमत तीस लाख रुपये बताई है।