फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: February brought relief, after about a month, the number of new corona positives decreased by 400, active patients also decreased

इंदौर: राहत लेकर आई फरवरी, करीब एक माह बाद 400 से कम हुई नए कोरोना पॉजिटिव की संख्या, एक्टिव मरीज भी घटे

Mon, 07 Feb 2022 12:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 12:28 PM IST
सार

इंदौर में करीब एक माह बाद कोरोना के नए मरीजों की संख्या चार सौ से कम हुई है। लगभग 15 दिन बाद मौत का आंकड़ा शून्य हुआ है। इस लिहाज से आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
Indore: February brought relief, after about a month, the number of new corona positives decreased by 400, active patients also decreased
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरवरी माह की शुरुआत कोरोना के लिहाज से राहतभरी रही। जनवरी की शुरुआत में जिस तरह से नए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही थी वह फरवरी में कम हो रही है। लंबे समय बाद शहर में संक्रमितों की संख्या चार सौ से कम हुई है। बीते 24 घंटे में 391 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी तरह 16 दिन बाद मौत पर विराम लगा और किसी की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन


दरअसल, जनवरी माह की शुरुआत से ही कोरोना डराने लगा था। सैकड़ों से शुरू हुई मरीजों की संख्या को हजारों तक पहुंचने में देर नहीं लगी। जनवरी का मध्य तो घातक रहा और मरीजों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई। इस दौरान अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या कम रही और अधिकांश होम आइसोलेशन में ही स्वस्थ हुए। कुछ मौते भी हुईं मगर उनको दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं। इसके बाद तीसरी लहर की आशंका ने जोर पकड़ा और यहां तक कहा गया कि मौजूदा हालात के हिसाब से फरवरी के पहले पखवाड़े में कोरोना पीक पर रहेगा और संक्रमितों की संख्या सात हजार तक पहुंच सकती है। इस बात से सभी  लोग भयभीत भी थे लेकिन फरवरी की शुरुआत राहतभरी रही। महीने के छह दिनों में मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आई। करीब एक माह बाद नए कोरोना पॉजिटिव की संख्या 400 से कम रही। रविवार रात को जारी बुलेटिन में 391 नए मरीज मिले। इस दौरान किसी की भी मौत नहीं हुई। 15 दिन में यह पहली बार हुआ है जब मौत का आंकड़ा  शून्य हुआ है। एक्टिव केस भी घटकर 5500 हो गए हैं। उधर, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या सौ से कम हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed