फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: District administration came forward to help the elderly woman, got the outstanding rent, got the house vacated

इंदौर: बुजुर्ग महिला की मदद के लिए आगे आया जिला प्रशासन, बकाया किराया दिलवाया, घर भी खाली कराया

Wed, 10 Nov 2021 02:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 10 Nov 2021 02:01 PM IST
सार

जनसुनवाई में अपने किरायेदार की शिकायत लेकर आई वृद्ध महिला की मदद के लिए जिला प्रशासन आगे आया है। उसने न केवल बकाया किराया वसूला, बल्कि किरायेदार से घर भी खाली करवाया। 

विज्ञापन
Indore: District administration came forward to help the elderly woman, got the outstanding rent, got the house vacated
77 वर्षीय सुशीला शर्मा, जिनके मकान पर किरायेदार ने कब्जा कर रखा था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में जिला प्रशासन बेसहारा वृद्धजनों का सहारा बन रहा है। अपने घर पर कब्जे से परेशान बुजुर्ग एवं निराश्रित व्यक्तियों के लिए अब जिला प्रशासन के रूप में उम्मीद की नई किरण मिली है। न केवल उन्हें खुद के घर का मालिकाना हक दिलाया जा रहा है बल्कि किराये की बकाया राशि भी दिलाई जा रही है।  
विज्ञापन


इसी तारतम्य में गत दिनों जनसुनवाई में पहुंची 77 वर्षीय वृद्ध महिला सुशीला शर्मा ने कलेक्टर  मनीष सिंह से गुहार लगाई कि मोतीतबेला स्थित उनके घर पर किरायेदार ने कब्जा कर लिया है। बार-बार तकाजा करने के बाद भी पिछले एक साल से किराया नहीं चुकाया है।  
विज्ञापन


दिलवाया मालिकाना हक
शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए। एसडीएम अंशुल खरे ने महिला को न केवल उनके मोती तबेला स्थित मकान का मालिकाना हक दिलाया बल्कि बकाया किराया, मेंटेनेंस तथा बिजली के बिल की राशि का भुगतान भी कराया। एसडीएम  खरे ने बताया कि जिले में कलेक्टर  मनीष सिंह के निर्देशन में वृद्धजनों, निराश्रित व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया और आगे भी इसी तरह वृद्धजनों एवं निराश्रित व्यक्तियों की सहायता जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed