फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Didn't go to ask Lord Shiva, took Shiva only... Now the police is looking for the one who stole God

इंदौर में अजब घटना: मंदिर से भगवान ही चोरी, तत्काल दूसरा शिवलिंग किया स्थापित, पुलिस का कहना- नशेड़ी की हरकत

Wed, 02 Mar 2022 07:01 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 07:01 PM IST
सार

भगवान से भक्तों को मांगते तो देखा-सुना होगा लेकिन क्या कभी ये सुना है कि कोई भगवान को ही चुरा ले जाए। इंदौर में ऐसा हुआ है, जहां शिव मंदिर से शिवलिंग कोई चुरा ले गया। शिवरात्रि पर तत्काल नए शिवलिंग को मंगवाकर प्राण-प्रतिष्ठा की गई। 

विज्ञापन
Indore: Didn't go to ask Lord Shiva, took Shiva only... Now the police is looking for the one who stole God
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भगवान के दर पर जाकर उनसे मांगने वाले भक्त तो कई देखे हैं लेकिन क्या कभी ऐसा देखा है कि कोई मांगने के बजाय भगवान को ही उठा ले जाए। सुनकर हैरानी भले हो मगर ये सच है। महाशिवरात्रि पर एक शिव मंदिर से शिवलिंग ही कोई उठा ले गया। जब लोग दर्शन करने पहुंचे तो हैरान हो गए। तत्काल नए शिवलिंग को स्थापित किया, तब जाकर लोगों ने दर्शन-पूजन किया। 
विज्ञापन


भगवान को चोरी करने की यह घटना हुई है इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के त्रिवेणी बाल हनुमान मंदिर में। दरअसल निपानिया में स्थित इस मंदिर में शिवलिंग ही गायब हो गया। महाशिवरात्रि के पहले कोई मंदिर में घुसा और शिवलिंग ले गया। केवल जलाधारी बची रह गई। जब इसकी सूचना मिली तो सबके होश उड़ गए। बाद में तत्काल नए शिवलिंग को लाकर प्राण-प्रतिष्ठा करवाई। इसके बाद पूजन हो सका।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी रमेश कुमार गोस्वामी ने इस मामले में पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है। पुजारी ने बताया कि उनके पास में राहुल सोनी का फोन आया था। उन्होंने बताया कि शिवलिंग को कोई चुराकर ले गया है। इस पर मंदिर पहुंचकर देखा तो शिवलिंग गायब था। एक दिन पहले रात 10.30 बजे तक मंदिर पर थे। इसके बाद घर चले गए। सुबह जब आसपास के लोग वहां पर पहुंचे तो इस बारे में पता चला। महाशिवरात्रि के चलते तत्काल नया शिवलिंग लाए और प्राण प्रतिष्ठा की गई ताकि मंदिर में पूजा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने चोर की तलाश शुरू की है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी कोई नशेड़ी हो सकता है, जिसने यह वारदात की है। आसपास से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्त घटना से आक्रोशित है। उनका कहना है कि पहले भी इस मंदिर से सामान चोरी हुआ है। पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed