फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Corona slowed down but death toll increased, 1011 new positive patients found in 24 hours, six including four-month-old girl died

इंदौर: कोरोना की रफ्तार हुई कम मगर मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 24 घंटे में मिले 1011 नए पॉजिटिव मरीज, चार माह की बच्ची समेत छह की मौत

Thu, 03 Feb 2022 12:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 12:33 PM IST
सार

इंदौर में कोरोना की रफ्तार में कमी आई है और नए मरीजों की संख्या घट रही है लेकिन मौतों के आंकड़े बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 1011 नए मरीज मिले और छह लोगों की मौत हुई। इनमें 90 साल की बुजुर्ग महिला और चार माह की बच्ची भी शामिल है। 

विज्ञापन
Indore: Corona slowed down but death toll increased, 1011 new positive patients found in 24 hours, six including four-month-old girl died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना की रफ्तार अब कम होने लगी है। बीते कुछ दिनों से लगातार नए मरीजों की संख्या घट रही है। पिछले 24 घंटे में 1011 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि कुछ दिन पहले नए मरीजों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई थी। बुधवार को छह लोगों की मौत भी हुई है, जिसमें चार माह की बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन


दरअसल जनवरी माह की शुरुआत से लेकर मध्य तक कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो रही थी। लगातार नए मरीज मिल रहे थे और मौतों में भी इजाफा हो रहा था। हालांकि जिनकी मौत हुई हैं उनको दूसरी बीमारियां भी थीं लेकिन जांच में कोरोना पॉजिटिव आने पर बुलेटिन में मौत दर्शाई गई। बुधवार रात को जारी बुलेटिन में 1011 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। संक्रमण दर 10.04 फीसदी हो गई है। छह मौते भी हुई हैं। इनमें चार माह की बच्ची के अलावा 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल है। 70 और 76 वर्ष के दो पुरुषों की भी मौत हुई है। इन मौतों को जोड़ने के बाद अब कोरोना से हुई मौत की संख्या 1437 हो गई है। इनमें से नौ मौतें तो फरवरी के दो दिन में हुई है। जिस बच्ची की मौत हुई है उशका अरविंदो अस्पताल में दूसरी बीमारी का उपचार चल रहा था। जांच में कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में उपचाररत मरीजों की संख्या 9661 है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed