फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Controversy over ambulance operation in MY Hospital... threatened earlier, shot dead for not obeying.. questions raised on the promptness of the police

इंदौर: एमवाय अस्पताल में एंबुलेंस संचालन का विवाद...पहले दी धमकी, नहीं मानने पर मार दी गोली..पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल

Sat, 22 Jan 2022 01:17 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 01:17 PM IST
सार

एमवाय अस्पताल में बीती रात एक युवक पर गोली चलाकर प्राणघातक हमला किया गया। अस्पताल में एंबुलेंस चलाने के विवाद में यह घटना हुई। घायल युवक हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Indore: Controversy over ambulance operation in MY Hospital... threatened earlier, shot dead for not obeying.. questions raised on the promptness of the police
घायल सद्दाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमवाय अस्पताल में बीती रात एक युवक पर गोली चलाकर प्राणघातक हमला किया गया। अस्पताल में एंबुलेंस चलाने के विवाद में यह घटना हुई। घायल युवक हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चौहान नगर निवासी सद्दाम पर सलमान लाला, इमरान व उसके साथियों ने गोली चलाई। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची। गोली चलाने के बाद आरोपी भाग गए। सद्दाम एमवाय अस्पताल में एंबुलेंस चलाता था। दूसरे एंबुलेंस संचालक इमरान से उसका विवाद हुआ था। इसी सिलसिले में इमरान का दोस्त सलमान सद्दाम से बात करने पहुंचा और उसे धमकी दी। इस पर दोनों में नोंकझोंक हुई और बाद में सलमान चला गया। कुछ देर बाद सलमान अपने साथियों के साथ पहुंचा और सद्दाम को गोली मार दी। गोली हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी और छाती तक पहुंची। घायल का इलाज कर ऑपरेशन किया और गोली निकाली। इस मामले में पुलिस की चौकसी पर सवाल उठे। जिस जगह घटना हुई वहां से एमवाय चौकी कुछ ही दूरी पर है। आरोपी सलमान के खिलाफ शहर के कई थानों में केस दर्ज है और वह लिस्टेड बदमाश है। एक बार वह थाने को उड़ाने की धमकी भी दे चुका है। शुक्रवार देर रात को जिस तरह से उसने वारदात की उसने पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े किए हैं क्योंकि आरोपी के शहर में होने की भनक तक पुलिस को नहीं लगी। अब पुलिस उसके ठिकानों पर छापे मारकर तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed