{"_id":"6235c158d2e8a93fc1560ee8","slug":"indore-colonizer-aggarwal-detained-by-ed-name-revealed-in-interrogation-of-hawala-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कॉलोनाइजर अग्रवाल को ईडी ने लिया हिरासत में, हवाला कारोबारी से पूछताछ में सामने आया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कॉलोनाइजर अग्रवाल को ईडी ने लिया हिरासत में, हवाला कारोबारी से पूछताछ में सामने आया नाम
Sat, 19 Mar 2022 05:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:58 PM IST
सार
इंदौर के कॉलोनाइजर विजय अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्त में लिया है। हवाला कारोबारी नरेश जैन से हुई पूछताछ में उसका नाम सामने आया था। ईडी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विजय अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के कॉलोनाइजर विजय अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हवाला कारोबारी नरेश जैन से हुई पूछताछ में अग्रवाल का नाम सामने आया था, जिसके चलते हिरासत में लिया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हवाला कारोबारी नरेश जैन को ईडी ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नरेश जैन ने विजय अग्रवाल का नाम बताया। इसके बाद ईडी की टीम ने अग्रवाल को गिरफ्त में लिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही ईडी ने अग्रवाल को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि नरेश जैन इंदौर के चिराग सहित कई कॉलोनाइजरों का फायनेंसर भी रहा है और कुछ प्रोजेक्ट उसकी कंपनियों की जमीनों पर भी किए गए हैं। जिसमें एक प्रोजेक्ट भौंरासला का भी शामिल है जिसमें अनूप कटारिया के साथ 64 करोड़ की धोखाधड़ी की बात सामने आई थी। इस जमीन पर कनक रेसीडेंसी के नाम से यहां भूखण्ड बेचे और अब रजिस्ट्री पर रोक लगी है। बायपास स्थित द वाइल्ड फ्लॉवर कॉलोनी भी नरेश जैन की जमीन पर ही विजय अग्रवाल द्वारा विकसित की गई है। कहा जा रहा है कि नरेश जैन का दाउद ग्रुप से भी कनेक्शन मिला है। इस कार्यवाही के बाद इंदौर के कुछ अन्य कॉलोनाइजर भी ईडी की चपेट में आ सकते हैं। नरेश जैन फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर एक लाख, दस हजार करोड़ के हवाला घोटाले के आरोप लगे है। जिसके बाद उसके सभी कनेक्शनों की जांच की जा रही है।