फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: character suspicion took the life of the couple, the husband strangled his wife with a mobile charger, then hanged himself on the noose

इंदौर: चरित्र शंका ने ली दंपति की जान, पति ने मोबाइल चार्जर से घोंटा पत्नी का गला, फिर खुद लटक गया फंदे पर

Wed, 23 Mar 2022 12:01 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 12:01 PM IST
सार

इंदौर में चरित्र शंका के विवाद ने दंपति की जान ले ली। पति ने पहले पत्नी का गला घोंटकर हत्या की इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें पत्नी के चरित्र पर शंका की बात लिखी है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Indore: character suspicion took the life of the couple, the husband strangled his wife with a mobile charger, then hanged himself on the noose
मृतक दंपति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रंगपंचमी के दिन शहर में दर्दनाक घटना हुई। पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बच्चे घर आए तो उनके सिर से माता-पिता का साया उठ चुका था। शुरुआती जांच में पता चला कि पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते पति ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना इंदौर के द्वारकापुरी इलाके की है। यहां ठेकेदारी का काम करने वाले व्यक्ति ने मोबाइल के चार्जर से पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद खुद ने भी फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार पति का नाम रंजीत पिचोरवाल और उसकी पत्नी का नाम संतोषी बाई है। रंजीत अपने माता-पिता व भाई गजानन और राजेश के साथ रहता था। वह ठेकेदारी का काम करता था।  उसके दोनों भाई फेब्रीकेशन और फर्नीचर का काम करते हैं। परिजन ने बताया कि रंजीत का बड़ा बेटा सौरभ (14) और बेटी निधि (10) है। दोनों रंगपंचमी पर बाहर दोस्तों के साथ खेलने गए थे। शाम करीब चार बजे जब घर लौटे तो पिता पंखे से लटके थे। मां बिस्तर पर लेटी हुई थी। मां को उठाया, लेकिन वह भी नहीं उठी। बच्चों ने चाचा और दादा को आवाज लगाकर जानकारी दी। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को एक रजिस्टर से सुसाइड नोट मिला है। हाजिरी रजिस्टर में रंजीत ने पेंसिल से सुसाइड नोट लिखा है। इसमें लिखा कि पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की है।  दोनों के बीच काफी समय से तनाव की बात भी सामने आ रही है। एक पन्ने के सुसाइड नोट में पत्नी के चरित्र को लेकर लिखा कि इससे लंबे समय से परेशान हूं। पुलिस ने इसे जब्त कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed