फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Case filed against the hair of the officer's wife, salon operator, manager and employee burnt after hair treatment

इंदौर: हेयर ट्रीटमेंट के बाद जल गए अफसर की पत्नी के बाल, सैलून संचालक, मैनेजर व कर्मचारी पर दर्ज हुआ केस

Thu, 12 May 2022 05:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 05:03 PM IST
सार

सैलून में हेयर रीमोंडिंग करवाने पहुंची कर्नल की पत्नी के बाल खराब केमिकल से खराब हो गए। इसके बाद उन्होंने सैलून के संचालक, मैनेजर व कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। टीआई ने गंभीरता से नहीं लिया तो डीसीपी से शिकायत की। 

विज्ञापन
Indore: Case filed against the hair of the officer's wife, salon operator, manager and employee burnt after hair treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालों को संवारने के लिए अफसर की पत्नी सैलून में बालों का ट्रीटमेंट करवाने पहुंची। ट्रीटमेंट तो करवा लिया मगर इसका रिएक्शन हुआ और बाल जल गए। इसके बाद गुस्से में आकर सैलून संचालक, मैनेजर व कर्मचारी पर केस दर्ज करवाया। टीआई ने शुरुआत में आनाकानी की तो डीएसपी से बात की। बाद में एफआईआर हुई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विजय नगर क्षेत्र में एफटीवी सैलून (प्रिंसेस बिजनेस स्काय पार्क) स्थित है। यहां आर्मी वार कॉलेज महू में पदस्थ कर्नर सुधीर गुलिया की पत्नी सुमन 8 मई को हेयर रीमोंडिंग के लिए आईं थीं। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी राजकुमार सिंह ने खराब केमिकल लगा दिया जिससे सुमन के काफी बाल जल गए और सिर से गंजापन दिखने लगा। सुमन ने शिकायत की तो मैनेजर भावना तलरेजा ने आश्वासन दिया कि वह दोबारा ट्रीटेमेंट करेंगी। एक दो बार उन्हें सैलून पर आना पड़ेगा और उन्हें ठीक कर देंगी। सुमन 10 मई को सैलून आईं तो उन्हें रात 10 बजे तक बैठाकर रखा लेकिन बाल ठीक नहीं किए। सुमन बुधवार दोपहर कर्नल पति सुधीर के साथ विजय नगर थाने पहुंची और संचालक शुभम गुप्ता सहित मैनेजर भावना विजय तलरेजा निवासी प्रेम नगर और कर्मचारी राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। बताया जा रहा है कि शिकायत को टीआई तहजीब काजी ने गंभीरता से नहीं लिया तो सुमन ने उनको भी खरीखोटी सुनाई और डीसीपी संपत उपाध्याय को पूरा घटनाक्रम बताया। शाम को पुलिस ने सुमन का मेडिकल करवाया तो केमिकल से बाल जलने की पुष्टि हो गई। रात को सुमन की शिकायत पर भावना, शुभम गुप्ता और राजकुमार के खिलाफ धारा 337, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक जिस केमिकल का उपयोग हुआ उसे भी जब्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed