फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Buyers were looking for a two-faced snake to sell, police caught, price 50 lakh rupees in the international market

इंदौर: दो मुंह के सांप को बेचने के लिए ढूंढ रहे थे खरीदार, पुलिस ने पकड़ा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये

Mon, 29 Nov 2021 03:06 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 29 Nov 2021 03:06 PM IST
सार

पुलिस ने दो मुंहे सांप की तस्करी करने वालों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से सैंड बोआ नामका दो मुंहा सांप जब्त किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये कीमत है।इसका उपयोग दवाई बनाने और तांत्रिक प्रयोजनों में होता है।

विज्ञापन
Indore: Buyers were looking for a two-faced snake to sell, police caught, price 50 lakh rupees in the international market
आरोपियों के कब्जे से बरामद दो मुंह का सांप। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस ने दो मुंहे सांप की तस्करी करने वालों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से सैंड बोआ नामका दो मुंहा सांप जब्त किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये कीमत है।इसका उपयोग दवाई बनाने और तांत्रिक प्रयोजनों में होता है।
विज्ञापन

परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक बैग में एक दो मुंह का सांप लेकर बेचने की फिराक में हुकुमचंद मिल ग्राउंड में आने वाले हैं। इस पर  कल्याण मिल तिराहे पर पुलिस बल तैनात किया। कुछ देर इंतजार करने के बाद मुखबिर की सूचना अनुसार दो युवक पहुंचे। एक के हाथ में सफेद झोला था। घेराबंदी की तो दोनों भागने लगे। कुछ दूर जाकर दोनों को पकड़ा। आरोपियों के नाम मयूर पिता राजू कुशवाह ( 21) निवासी नरवल और  लोकेश पिता शिवप्रकाश कश्यप (23) निवासी इंदौर है। मयूर के पास झोला था। इसको खोलकर देखने पर इसमें दो मुंहा सांप मिला। इसे सैंड बोआ कहते हैं। आरोपी मयूर ने बताया कि उसने जंगल में से दो मुंहा सांप पकड़ा था। दोस्त लोकेश के साथ मिलकर इसे बेचने जा रहे थे। पता था कि दो मुंहे सांप की कीमत बहुत रहती है और इसका उपयोग दवाई बनाने और तांत्रिक क्रियाओं में होता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड देखे लेकिन कुछ नहीं मिला। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed