फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Bulldozer ran on the house of aunt who sold illegal liquor, more than a dozen crimes are registered

इंदौर: अवैध शराब बेचने वाली चाची के मकान पर चला बुलडोजर, दर्जनभर से ज्यादा अपराध हैं दर्ज

Thu, 31 Mar 2022 06:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 06:10 PM IST
सार

एंटी माफिया अभियान के तहत गुरुवार को इंदौर में अवैध शराब बेचने वाली महिला के मकानों पर बुलडोजर चला। भारी पुलिस बल तैनात रहा। ग्वालटोली और विनोबा नगर स्थित मकान तोड़े गए। महिला के खिलाफ दर्जनभर से ज्यादा केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Indore: Bulldozer ran on the house of aunt who sold illegal liquor, more than a dozen crimes are registered
अवैध मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एंटी माफिया अभियान के तहत इंदौर पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। कई माफियाओं के मकानों पर बुलडोजर चला। इसी क्रम में चाची के नाम से कुख्यात महिला के मकान को तोड़ा गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अभियान के तहत पुलिस बल छोटी ग्वालटोली क्षेत्र पहुंचा। यहां अवैध शराब बेचने वाली महिला के मकान को तोड़ा गया। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिस महिला का मकान तोड़ा गया उसका नाम पार्वती बाई है। इलाके उसे चाची के नाम से जानते हैं। बताया गया कि  चाची और उसके रिश्तेदार मिलकर क्षेत्र में अवैध शराब बेचते हैं। उन पर कई प्रकरण दर्ज हैं। मकान तोड़ने से पहले मकान का सामान खाली करवाया इसके बाद जेसीबी से मकान तोड़ा। विनोबा नगर में भी  पार्वती बाईके मकान थे जिसमें परिवार के लोग रहते हैं। उनको भी तोड़ा गया। बताया गया कि ग्वालटोली में 500 वर्ग फीट पर बना अवैध मकान तोड़ा। इसके बाद विनोबा नगर में लगभग 2000 वर्ग फीट में बने अवैध मकान को तोड़ा गया। पुलिस ने बताया कि पार्वती बाई पर पलासिया थाने में 18 अपराध दर्ज हैं। उस पर गांजा और शराब बेचने के साथ ही मारपीट व लोगों को धमकाने के मामले भी है। पार्वती बाई  20 साल की उम्र से ही अपराध करने लगी थी। उस समय वह शादी करके यहां आई थी। वर्तमान में उसकी उम्र करीब 60 साल है। वहीं परिवार में दो बेटे पवन उर्फ राजा और शुभम उर्फ बम और पोते व बहू हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed