फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: BJP state in-charge has now commented on the journalists, said - Relationship like marriage with journalists and same problem in both the relationship...

इंदौर: भाजपा प्रदेश प्रभारी ने अब पत्रकारों पर की टिप्पणी, बोले-पत्रकारों से शादी जैसा रिश्ता और दोनों रिश्ते में एक जैसी परेशानी...

Thu, 03 Feb 2022 01:41 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 01:41 PM IST
सार

भाजपा के मध्यप्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने पत्रकारों को लेकर टिप्पणी की। कहा कि पत्रकारों से शादी जैसा रिश्ता है और दोनों रिश्ते में एक जैसी परेशानी। पहले भी राव विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं और उनका विरोध भी हो चुका है।

विज्ञापन
Indore: BJP state in-charge has now commented on the journalists, said - Relationship like marriage with journalists and same problem in both the relationship...
पी मुरलीधर राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के मप्र प्रभारी पी. मुरलीधर राव फिर से सुर्खियों में आए हैं। अबकी बार उन्होंने पत्रकारों को लेकर टिप्पणी की है। कहा है कि पत्रकारों से शादी जैसा रिश्ता है और दोनों रिश्ते में एक जैसी परेशानी है। हमें पत्रकार भी चाहिए मगर उनसे परेशानी भी मिलती है।
विज्ञापन


दरअसल अपने बयानों के चलते भाजपा प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव आलोचना का शिकार होते रहे हैं। कभी ब्राह्मण-बनियो के संबंध में बयान देते हैं तो कभी अपनी ही पार्टी के नेताओं को नालायक कहने से नहीं चूकते। बुधवार को मुरलीधर राव सांवेर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। वे बूथ विस्तार सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे और इसी दौरान मीडिया को लेकर विवादित बातें कर बैठे। मुरलीधर राव ने पत्रकारों के साथ खुद के रिश्ते को शादी के लड्डू जैसा बताया। कहा कि हमें अखबार वाले चाहिए भी। उनके बिना जीवन नहीं चलता। छुट्टी भी नहीं ले सकते उनके बिना। उनसे शादी जैसा रिश्ता है और दोनों रिश्तों में एक जैसी परेशानी। हमें पत्रकार भी चाहिए, लेकिन उनसे परेशानी भी मिलती है। इतना ही नहीं इसी कार्यक्रम में मुरलीधर राव ने कहा कि बूथ में जितनी जाति है, वो सब कमेटी में होना चाहिए। कोई जाति हमारी पार्टी में नहीं छूटना चाहिए। इस गांव के किसी भी बूथ में जितनी भी जाति के लोग हैं, वो सभी कमेटी में होना चाहिए। इसे लेकर कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा और कहा कि भाजपा की बूथ समिति योग्यता के आधार पर नहीं जाति के आधार पर बनेगी। भाजपा कहती क्या है और करती क्या है।
विज्ञापन


विवादित बोलों से रहा है राव का नाता
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि ब्राह्मण और बनिया समाज के लोग मेरी जेब में रहते हैं। एक जेब में ब्राह्मण और दूसरी जेब में बनिया रहता है। इस पर खूब विवाद हुआ था। कांग्रेस ने इसे ब्राह्मण और बनियों का अपमान बताया था। विरोध भी हुआ था और पुतले जलाए गए थे। बाद में राव ने माफी मांगी थी। इसके अलावा पार्टी से नाखुश विधायक-सांसदों को सख्त लहजे में नसीहत देने में भी मुरलीधर राव पीछे नहीं रहे। कहा था कि लगातार 4 बार, 5 बार सांसद, विधायक बनना, लगातार प्रतिनिधित्व करना, यह जनता का दिया हुआ वरदान होता है। इसके बाद रोने के लिए कुछ नहीं होना चाहिए। ऐसे नेता अगर कहें कि उन्हें मौका नहीं मिला तो उनसे बड़ा नालायक कोई नहीं, उन्हें मौका मिलना भी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed