फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: BJP National President to visit MP on March 8, will take a meeting of workers in Indore

इंदौर: जेपी नड़्डा 8 मार्च को मध्य प्रदेश के दौरे पर, इंदौर में लेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Sat, 05 Mar 2022 06:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 06:43 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 8 मार्च को इंदौर आएंगे। वे कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने पर बात करेंगे। अब तक के कार्यक्रमों की जानकारी लेकर आगामी कार्यक्रमों पर भी बात करेंगे। 

विज्ञापन
Indore: BJP National President to visit MP on March 8, will take a meeting of workers in Indore
भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में अपनी बात रखते विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 8 मार्च को मध्य प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान इंदौर में संगठनात्मक बैठक लेंगे और उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगे। वहां से देवास आकर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद भोपाल जाएंगे। इंदौर में उनकी बैठक को लेकर तैयारियां हो रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल लंबे समय बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का इंदौर आगमन हो रहा है। उनके प्रवास को देखते हुए भाजपा कार्यालय पर बैठक रखी गई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रवास के दौरान जेपी नड्डा संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इंदौर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई है। इस दौरान उनके स्वागत एवं कार्यक्रम की योजना तैयार की गई। बैठक में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, सूरज कैरो, सुदर्शन गुप्ता सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन


देवास में कार्यक्रम में होंगे शामिल
बताया जा रहा है कि भोपाल में एक कार्यक्रम में नड्डा बतौर अतिथि शामिल होंगे। इसी सिलसिले में उनका मप्र का दौरा है। इस प्रवास के दौरान इंदौर के अलावा उज्जैन जाएंगे। वहां महाकाल दर्शन करेंगे। इसके बाद उज्जैन से देवास पहुंचेंगे जहां पोषण आहार केंद्र संबंधी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। बाद में भोपाल निकल जाएंगे। नड्डा के मप्र आगमन को लेकर इंदौर, उज्जैन, देवास व भोपाल में भाजपा संगठन तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम इंदौर में ही है, लिहाजा वहां पर संगठनात्मक तैयारियां बड़े स्तर पर हो रही है। नड्डा संगठन के अब तक के कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। समर्पण निधि अभियान सहित अन्य विषयों की जानकारी लेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed