फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: BJP General Secretary Kailash Vijayargiya supports kalicharan, says- Rahul pats tukde-tukde gang, while others no right to expresses feelings

Indore News: महात्मा गांधी को गाली देने वाले के लिए ये क्या कह गए विजयवर्गीय? कहा- संतों पर थोड़ा लिबरल होना चाहिए

Tue, 04 Jan 2022 12:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 12:47 PM IST
सार

महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार हुए कालीचरण महाराज के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संतों पर टीका-टिप्पणी उचित नहीं है।

विज्ञापन
Indore News: BJP General Secretary Kailash Vijayargiya supports kalicharan, says- Rahul pats tukde-tukde gang, while others no right to expresses feelings
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने महात्मा गांधी को गाली देने के मामले में गिरफ्तार कालीचरण महाराज का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि संतों पर टीका-टिप्पणी उचित नहीं है। समझाइश से कोई चीज हो सकती है तो कानून का उपयोग ठीक नहीं। संतों के मामले में थोड़ा लिबरल होना चाहिए। 
विज्ञापन


भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने कहा कि जब देश में नारे लगते हैं कि भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह, इंशा अल्लाह, तो वहां खुद राहुल गांधी जाते हैं उनकी पीठ थपथपाने। विपक्ष के नेता भी वहां जाते हैं। भारत के खिलाफ टिप्पणी हो तो पीठ थपथपाते हैं, लेकिन कोई व्यक्ति अगर अपने दिल के जज्बात बयां करता है तो उसका बोलने का अधिकार सुरक्षित नहीं है। अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग मापदंड राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश है। हालांकि, विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि भाषा संयमित होना चाहिए।
विज्ञापन


महात्मा गांधी के खिलाफ की थी टिप्पणी
कालीचरण महाराज ने रायपुर में महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने नाथूराम गोडसे का महिमामंडन किया था। पुलिस ने केस दर्ज किया तो कालीचरण ने वीडियो जारी किया और कहा कि मुझे अपनी बात पर कोई अफसोस नहीं है। यदि मृत्युदंड भी दिया जाता है तो स्वीकार है। छत्तीसगढ़  पुलिस ने कालीचरण को गिरफ्तार किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

Indore News: BJP General Secretary Kailash Vijayargiya supports kalicharan, says- Rahul pats tukde-tukde gang, while others no right to expresses feelings
कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना
कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि शिवराज सरकार में पुलिस कमिश्नरी वाले इंदौर शहर में पुलिस की मौजूदगी में राष्ट्रपिता के हत्यारे गोडसे के जिंदाबाद के नारे लगे। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। शायद इसके पीछे कारण नारे लगाने वाले भाजपा से जुड़े हुए थे। पता नहीं मोदीजी प्रज्ञा ठाकुर की तरह इन्हें भी माफ करेंगे या नहीं। दरअसल, यह ट्वीट इसलिए आया क्योंकि कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के विरोध में गत दिनों इंदौर में प्रदर्शन हुआ था। इसमें उनके खिलाफ हुई कार्रवाई को गलत बताया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed