फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore bat kand: Other co-accused with Akash Vijayvargiya got bail in two cases

बल्ला कांड: आकाश विजयवर्गीय के साथ के अन्य सह-अभियुक्तों को दो मामलों में मिली जमानत 

Thu, 04 Jul 2019 06:18 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
Indore bat kand: Other co-accused with Akash Vijayvargiya got bail in two cases
बल्ला चलाते विधायक आकाश विजयवर्गीय(File Photo) - फोटो : ANI

इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटने के मामले में मुख्य आरोपी भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय को जमानत मिलने के बाद यहां की विशेष अदालत ने अधिकारी के साथ मारपीट करने और बिना अनुमति लिए विरोध प्रदर्शन करने के लिए दायर दो अलग-अलग मामलों में सत्रह सह-अभियुक्तों को बुधवार को जमानत दे दी।

विज्ञापन


इंदौर -3 निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा विधायक विजयवर्गीय को 26 जून को इंदौर में अधिकारी के साथ मारपीट करने और एक जर्जर भवन गिराए जाने की मुहिम का विरोध करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। बाद में, उन्हें चार जून को बिना अनुमति लिए बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


भोपाल की विशेष अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत ने बुधवार को इन दोनों मामलों में सभी 17 सह-अभियुक्तों की जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। इंदौर पुलिस ने इन सभी सह-अभियुक्तों को जमानत पर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन आरोपियों को 26 जून के मारपीट के मामले में जमानत मिली, उनमें भरत सिंह, जितेंद्र सिंह, पंकज पांडे, सुमित पिपले, अभिषेक गौड़, जयंत पंजाल, मोनू कल्यान और भूरा लाल शामिल हैं। वहीं जिन आरोपियों को चार जून को आकाश के साथ मिलकर बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में जमानत मिली, उनमें राजेश शिरोडकर, दिनेश गौड़, सुमित मिश्रा, विनोद खंडेलवाल, सहित अन्य लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed