{"_id":"620b815c350559597a26374e","slug":"indore-as-soon-as-the-effect-of-corona-subsides-studies-started-coming-in-offline-mode-offline-studies-will-start-in-davv-from-february-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कोरोना का असर कम होते ही ऑफलाइन मोड़ में आने लगी पढ़ाई, डीएवीवी में 20 फरवरी से शुरू होगी ऑफलाइन पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कोरोना का असर कम होते ही ऑफलाइन मोड़ में आने लगी पढ़ाई, डीएवीवी में 20 फरवरी से शुरू होगी ऑफलाइन पढ़ाई
Tue, 15 Feb 2022 04:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 15 Feb 2022 04:03 PM IST
सार
कोरोना का असर कम होते ही अब पढ़ाई ऑफलाइन मोड़ में आने लगी है। यूजीसी के निर्देशों के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में 20 फरवरी से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसके लिए छात्रों को भी सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में कोरोना संक्रमण कम होने लगा है और जनजीवन फिर से सामान्य हो रहा है। शैक्षणिक संस्थानों पर भी भी असर देखा जा रहा है और ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू होने की तैयारी है। यूजीसी ने इस बारे में निर्देश दिए हैं। इसके बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
जानकारी के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर के चलते दिसंबर से संचालित हो रही कक्षाओं पर असर पड़ा था। शैक्षणिक संस्थानों ने जनवरी में ऑफलाइन पढ़ाई बंद कर दी थी। इसके बाद छात्र-छात्राएं भी अपने घर चले गए थे। फरवरी में कोरोना के पीक पर रहने की आशंका जताई गई थी लिहाजा विद्यार्थी यही सोचकर चल रहे थे कि अब ये सत्र भी ऑनलाइन पढ़ाई में बीतेगा लेकिन अब जबकि कोरोना संक्रमण कम हो गया है तो फिर से पढ़ाई ऑफलाइन मोड़ में शिफ्ट हो रही है। इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शैक्षणिक संस्थानों को ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज और विश्वविद्यालय में कक्षाएं लगाई जाएंगी। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने 20 फरवरी सेऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। कुछ विभागों ने छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में उपस्थित रहने के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। विभागों ने कक्षाओं, इंटरनल, प्रैक्टिकल और परीक्षा को लेकर शेड्यूल बना लिया है। इस संबंध में गत दिनों विभागाध्यक्षों ने बैठक भी रखी और शैक्षणिक सत्र को लेकर बात की। कुछ विभागाध्यक्षों ने 60 दिन में सिलेबस पूरा करने पर जोर दिया। इस बीच इंटरनल-प्रैक्टिकल भी होंगे। विश्वविद्यालय ने मई दूसरे सप्ताह से परीक्षा करवाने पर सहमति बनाई। हालांकि अभी कुछ विभाग 20 फरवरी से कक्षाएं शुरू करेंगे तो कुछ इसके बाद ऑफलाइन पढ़ाई करवाएंगे लेकिन माना जा रहा है कि फरवरी माह में अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी।