फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Alleged conversion of tribals, Christian couple had given the party, members of Hindu Jagran Manch complained to the police...

इंदौर में धर्मांतरण!: आदिवासियों को इसाई दंपति ने दी थी पार्टी, हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से की शिकायत

Sun, 02 Jan 2022 04:41 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 04:41 PM IST
सार

नए साल की पार्टी में धर्मांतरण के आरोप का मामला सामने आया है। तेजाजी नगर इलाके में यह पार्टी हुई थी। इसमें इसाई दंपति ने आदिवासियों को बुलाया था। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता यहां पहुंचे और हंगामा किया।

विज्ञापन
Indore: Alleged conversion of tribals, Christian couple had given the party, members of Hindu Jagran Manch complained to the police...
यहां हुई थी पार्टी, शिकायत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में नए साल की पार्टी में धर्मांतरण के आरोप का मामला सामने आया है। शहर के तेजाजी नगर इलाके में यह पार्टी हुई थी। इसमें इसाई दंपति ने आदिवासियों को बुलाया था। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता यहां पहुंचे और हंगामा किया। आरोप लगाया कि इसाई दंपति ने आदिवासियों का धर्मांतरण करने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तेजाजी नगर में नए साल की पार्टी रखी थी। इसाई दंपति इसके आयोजक थे। इसके लिए करीब 400 आदिवासियों को बुलाया गया था। इसी बीच हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को खबर मिली और वे वहां पहुंचे। आरोप लगाया कि आदिवासियों का धर्मांतरण करने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची इसके पहले इसाई दंपति वहां से भाग चुके थे। बाद में पुलिस ने दंपति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अम्बामुलिया निवासी मनीष और उसकी पत्नी पर कार्रवाई की है। शिकायत मिली थी कि सनावदिया गांव के पैरामेडिकल कॉलेज में आदिवासियों को खाने व प्रार्थना के लिए जमा किया गया था। हिंदू जागरण मंच ने इसकी शिकायत की थी। पुलिस के पहुंचने से पहले पति-पत्नी भाग गए थे। बाद में दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इस मामले में इसाई दंपति का कहना है कि उन्होंने नए साल पर गरीबों को खाना खिलाने के लिए पार्टी दी थी। धर्मांतरण के आरोप गलत हैं। हिंदूवादी नेताओं के आरोप हैं कि मनीष एनजीओ चलाता है। वह इसाई धर्म का प्रचारक है। लोगों को खाने और प्रेयर करने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed