{"_id":"61a49daea8e3200754256728","slug":"indore-after-the-death-of-her-husband-the-woman-left-the-children-and-went-to-the-lover-in-shock-the-elder-daughter-hanged-herself-the-police-saved-her-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पति की मौत के बाद बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास चली गई महिला, सदमे में बड़ी बेटी ने लगा ली फांसी, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पति की मौत के बाद बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास चली गई महिला, सदमे में बड़ी बेटी ने लगा ली फांसी, पुलिस ने बचाई जान
Mon, 29 Nov 2021 03:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 29 Nov 2021 03:00 PM IST
सार
मां के प्रेमी के साथ भाग जाने और छोटे-भाई बहनों की जिम्मेदारी खुद पर आने से युवती इतने तनाव में आई कि उसने आत्महत्या की सोची। फंदा बनाकर फांसी लगाई लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई। युवती को फंदे से उतारा और अस्पताल भेजा। उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मां के प्रेमी के साथ भाग जाने और छोटे-भाई बहनों की जिम्मेदारी खुद पर आने से युवती इतने तनाव में आई कि उसने आत्महत्या की सोची। फंदा बनाकर फांसी लगाई लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई। बेहोशी की हालत में युवती को फंदे से उतारा और अस्पताल भेजा। उसकी हालत ठीक है। बाद में पुलिस ने काउंसलिंग भी की।
जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना पलासिया पर सूचना मिली कि बड़ी ग्वालटोली स्थित एक मकान में युवती ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस जवान घर पहुंचे। बाहर भीड़ लगी थी और लोग चीख पुकार मचा रहे थे। दरवाजा लगा हुआ था। पुलिस ने बिना देर किए दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो एक युवती मकान की छत के नीचे लगी लकड़ी पर साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। उसे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। बाद में लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि वे पांच बहने हैं। एक छोटा भाई है। वह सबसे बड़ी है। पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर है। कामकाज करके वह घर चलाती है। करीब चार साल पहले पिता की मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले मां बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास चली गई और वहीं रहने लगी। मां को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसके चलते युवती मानसिक तनाव से घिर गई। मां के जाने का उसे सदमा लगा और भाई बहनों की परवरिश की चिंता सताने लगी।इसके चलते उसने आत्महत्या करने का इरादा बनाया।
पहले से जानती थी प्रेमी को
पुलिस ने जब युवती की दास्तां सुनी तो थाना प्रभारी संजय सिंह बैस ने उसकी मां को थाने बुलवाया। युवती से उसे मिलवाया और पूरी घटना बताई। युवती की मां ने बताया कि वह प्रेमी को शादी के पहले से जानती है और उसे चाहती है लेकिन माता-पिता ने दूसरी जगह शादी कर दी। चार साल पहले पति की मौत के बाद पुराना प्यार मिला तो खुद को रोक नहीं सकी। बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास चली गई। अपने प्रेमी तथा बच्चों दोनों के साथ रहना चाहती है लेकिन बच्चे प्रेमी को घर में रखने के लिए तैयार नहीं है। इस कारण वह बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास चली गई थी। पुलिस ने करीब चार घंटे तक बच्चों व मां की काउंसलिंग की। इसके बाद परिवार फिर से एक हुआ। पुलिस ने युवती से कहा कि अब वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाएगी और कुछ भी तकलीफ होने पर पुलिस को सूचना देगी। इसके बाद राजी खुशी से बच्चे व मां अपने घर गए।