{"_id":"5ee2aa538ebc3e432a62aea4","slug":"indore-101-year-old-patient-hit-by-corona-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कोरोना की चपेट में आए 101 साल के वृद्ध मरीज, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कोरोना की चपेट में आए 101 साल के वृद्ध मरीज, हालत नाजुक
Fri, 12 Jun 2020 03:34 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 12 Jun 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश का इंदौर उन शहरों में शामिल है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को कोरोना ने यहां 101 साल के एक वृद्ध मरीज को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद मरीज को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंदौर के यह वृद्ध मरीज देश के उन चुनिंदा कोरोना मरीजों में शामिल हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है।
विज्ञापन
श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने बताया कि मरीज को सांस लेने में बेहद तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मरीज की जान बचाने के लिए सारी कोशिशें की जा रही हैं। मरीज को कृत्रिम ऑक्सीजन दी जा रही है। डॉ. रवि ने बताया कि मरीज पहले से ही किडनी और हृदय की पुरानी बीमारियों से परेशान हैं, जिसके चलते उनका इलाज करना एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
डॉ. डोसी ने बताया कि वृद्ध मरीज के 45 साल के बेटे में भी कोरोना जैसे लक्षण देखे गए हैं, जिसके आधार पर उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके बेटे का नमूना प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
डॉ. डोसी ने बताया कि वृद्ध मरीज लॉकडाउन के दौरान एक बार भी घर से बाहर नहीं निकले। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें यह संक्रमण परिवार के किसी दूसरे संक्रमित सदस्य से फैल गया हो। डॉ. डोसी ने यह बात वृद्ध मरीज के परिवार वालों से हुई बातचीत के आधार पर बताया।
बता दें कि इंदौर में इससे पहले 95 साल की वृद्ध महिला और 90 साल के वृद्ध पुरुष में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया था। हालांकि, ये दोनों ही वृद्ध इस महामारी को हरा कर ठीक हो चुके हैं और अपने घरों में वापस पहुंच गए हैं।
