{"_id":"621b5d7646c39f313f0c3d96","slug":"indore-1-crore-13-lakh-after-making-land-deal-but-retracted-from-registry-case-filed-against-15-including-six-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: जमीन का सौदा कर लिए 1 करोड़ 13 लाख मगर रजिस्ट्री से मुकर गए, छह महिलाओं सहित 15 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: जमीन का सौदा कर लिए 1 करोड़ 13 लाख मगर रजिस्ट्री से मुकर गए, छह महिलाओं सहित 15 के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 27 Feb 2022 04:46 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 27 Feb 2022 04:46 PM IST
सार
इंदौर में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने जमीन का सौदा किया और एक करोड़ रुपये ले लिए, मगर रजिस्ट्री से मुकर गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जमीन की धोखाधड़ी के मामले में सख्ती होने के बाद अब पुराने मामले उजागर हो रहे हैं। करोड़ों की धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है जिसमें छह महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों ने जमीन का सौदा कर 1 करोड़ से ज्यादा रुपये ले लिए मगर रजिस्ट्री नहीं की।
तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि कारोबारियों की शिकायत पर कार्रवाई की है। विवेक गर्ग और गौरव गर्ग निवासी कैलाश पार्क कॉलोनी की शिकायत पर आरोपी मंसूर पिता इकबाल पटेल, आजाद पिता मकबूल पटेल, साजिद उर्फ रशीद पिता मकबूल पटेल, शबाना उर्फ अफसाना मकबूल पटेल, जरीना मकबूल पटेल, जुबैदा मकबूल पटेल, सफी डूंगाजी पटेल, शरीफ डूंगाजी पटेल, शब्बीर डूंगाजी पटेल, शहजाद सलीम पटेल, सुल्तान सलीम पटेल, आसिफ सलीम पटेल, बेबी सलीम पटेल और जाहिदा सलीम पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में प्रॉपर्टी ब्रोकर गब्बू पटेल के माध्यम से नायता मुंडला स्थित जमीन का सौदा किया था। आरोपियों ने लिखित अनुबंध कर सौदा पेटे अलग अलग किश्तों में कुल 1 करोड़ 13 लाख रुपये लिए थे। जब रजिस्ट्री का कहा तो मना कर दिया। दबाव बनाने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता के खिलाफ ही पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायतकर्ता गर्ग ने कोर्ट में परिवाद दायर किया तो आरोपियों ने धमकाया। पड़ोसी फिरोज पटेल को गर्ग के पास भेजा और केस वापस लेने के लिए धमकाया। इसके बाद डीसीपी जोन-1 अमित तोलानी ने मामले की जांच करवाई और शनिवार को 15 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ।