फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indians are astonished on Pulwama Terror Attack not desperate : Sumitra Mahajan

पुलवामा आतंकी हमले पर देशवासी हतप्रभ हैं, लेकिन हताश नहीं : लोकसभा अध्यक्ष

Sun, 17 Feb 2019 09:03 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 17 Feb 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
Indians are astonished on Pulwama Terror Attack not desperate : Sumitra Mahajan
सुमित्रा महाजन (फाइल फोटो)

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले से देश के लोग हतप्रभ जरूर हैं, लेकिन वे हताश नहीं हैं। क्योंकि उन्हें भरोसा है कि दहशतगर्दों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अवश्य सबक सिखाया जाएगा। 

विज्ञापन


महाजन ने यहां भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा, 'देश के लोग इस आतंकी घटना को लेकर हतप्रभ हैं। लेकिन वे हताश नहीं हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में उन्हें ऐसा मजबूत नेता मिला है, तो आतंकवादियों को सबक जरूर सिखाएगा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री ने देश के सैन्य बलों को आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पूरी आजादी दी है।' लोकसभा अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों में बड़ी संख्या में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर चिंता जताई और कश्मीर समस्या के उचित समाधान पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर की ओर इशारा करते हुए कहा, 'इस घटना से देश के सब लोग हतप्रभ हैं। मैंने हतप्रभ शब्द का इस्तेमाल इस संदर्भ में किया है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि देश का एक नौजवान दो साल पहले आतंकवादियों से जा मिला और खुद भी आतंकी बन गया।' 


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में शामिल वारदात में बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed