फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indian Railways longest grade separator is being built in Katni at a cost of 1248 crores

MP News: कटनी में बन रहा 1248 करोड़ की लागत से भारतीय रेल का सबसे लंबा ग्रेड सेपरेटर, ये रहेगी विशेषता

Sun, 28 Apr 2024 07:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Apr 2024 07:38 PM IST
सार

MP News: जबलपुर मण्डल में सबसे लंबा वायाडक्ट (पुल) कटनी ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रेड सेपरेटर परियोजना के निर्माण की मुख्य विशेषता यह है कि कटनी और कटनी मुड़वारा और न्यू कटनी जंक्शन के व्यस्त यार्ड को पार करने के लिए एलिवेटेड वायाडक्ट उपयोगी साबित होगी। 

विज्ञापन
Indian Railways longest grade separator is being built in Katni at a cost of 1248 crores
भारतीय रेल का सबसे लंबा ग्रेड सेपरेटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मण्डल में सबसे लंबा वायाडक्ट (पुल) कटनी ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कटनी ग्रेड सेपरेटर भारतीय रेलवे का सबसे लंबा वायाडक्ट (पुल) होगा। पश्चिम मध्य रेल की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से कटनी ग्रेड सेपरेटर के चालू होने के बाद कटनी शहर के पूर्व-पश्चिम दिशा में रेल यातायात की तेज आवाजाही का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। इस परियोजना की लागत लगभग 1248 करोड़ रुपये है।                                          

विज्ञापन


अप ग्रेड सेपरेटर की लम्बाई 16 किमी और डाउन ग्रेड सेपरेटर की लम्बाई 18 किमी सहित ग्रेड सेपरेट कुल लंबाई 34 किलोमीटर है। इस कुल लम्बाई के पुल में वॉयडक्ट (18 किमी), रिटेनिंग वॉल (3 किमी), अर्थवर्क (13 किमी) के साथ अप और डाउन ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रेड सेपरेटर परियोजना के निर्माण की मुख्य विशेषता यह है कि कटनी और कटनी मुड़वारा और न्यू कटनी जंक्शन के व्यस्त यार्ड को पार करने के लिए एलिवेटेड वायाडक्ट उपयोगी साबित होगी। इस ग्रेड सेपरेटर में वायाडक्ट (पुल) की कुल लंबाई 18 किलोमीटर है। अप ग्रेड सेपरेटर में कुल 260 स्पैन और डाउन ग्रेड सेपरेटर में 411 स्पैन निर्माणाधीन हैं। मौजूदा ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ दिन-रात कार्य करते हुए ग्रेड सेपरेटर के निर्माण का काम जोरों पर है। अप ग्रेड सेपरेटर का काम सितंबर 2024 तक और डाउन ग्रेड सेपरेटर का काम मार्च 2025 में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

     

कटनी ग्रेड सेपरेटर की परियोजना से रेलवे को होंगे कई फायदे          
 

  • बीना-कटनी रेलखण्ड में गुड्स ट्रेन के परिचालन में वृद्धि होगी।
  • कटनी से बिलासपुर और सिंगरौली के लिए अतिरिक्त रेल लाइन का सीधे संपर्क जुड़ जायेगा और कटनी, नई कटनी, कटनी मुड़वारा जैसे अतिव्यस्त क्षेत्र से रेलखण्ड का बायपास होगा।  
  • माल यातायात में वृद्धि होने से फ्रेट ट्रेनों के समय मे बचत होगी साथ ही आवागमन में आसानी होगी। 
  • पश्चिम मध्य रेल के रेल राजस्व में भी वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed